PKL 2019, Preview: 29वें मैच में यूपी योद्धा का मुकाबला तमिल थलाइवाज के साथ

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन में यूपी योद्धा की टीम तमिल थलाइवाज का सामना करेगी। यह मैच 7 अगस्त को पटना के पाटलीपुत्र इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। लगातार दो मैच हारने के बाद यूपी की टीम ने तेलुगू टाइंटस के खिलाफ रोमांचक मुकाबला खेला था। लो स्कोरिंग इस मैच में जीत हासिल कर यूपी योद्धा ने कुछ हद तक वापसी की कोशिश की।

योद्धा की ओर से श्रीकांत जाधव प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में 200 रेड अंक जुटाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे चाहेंगे कि आगे के मैचों में भी उनका योगदान बदस्तूर जारी रहे। खासकर थलाइवाज के खिलाफ उनसे उम्मीदें होंगी।

इसके अलावा टीम के सीनियर रेडर देवाडिगा को खिलाना यूपी के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। जबकि स्टार रेडर मानू गोयत भी धीरे-धीरे अपनी रंगत हासिल करते जा रहे हैं। जबकि डिफेंडर सुमित और नितेश कुमार भी फॉर्म के साथ और बेहतर होते जा रहे हैं।

तमिल थलाइवजा की बात करें तो उन्होंने अपने अंतिम लीग मैच में हरियाणा स्टीलर्स को 35-28 से हराया था। वे जीत के मोमेंटम के साथ यूपी योद्धा के खिलाफ खेलने उतरेंगे।

इस मैच में राहुल चौधरी ने अपना सुपर 10 पूरा किया था। हरियाणा की ओर से चौधरी और अजय ठाकुर की जोड़ी पर सबकी नजरें होंगी जबकि उनके डिफेंडर भी काफी पिछले मैच में उम्दा काम कर चुके हैं।

मनजीप छिल्लर लीग में 300 से ज्यादा टैकल अंक हासिल कर चुके हैं। वहीं, चौधरी ने 900 रेड अंक इस लीग के इतिहास में जुटाए हैं। कुल मिलाकर राहुल, अजय, मनजीत और मोहित छिल्लर जैसे नामों के चलते यह मैच विपक्षी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है।

यूपी योध्दा: मोनू गोयत (आर), रिशांक देवाडिगा (आर), श्रीकांत जाधव (आर), सुरेंद्र सिंह (डी), सुमित (डी), आशु सिंह (डी), गुरदीप (ऑल-राउंडर)

तमिल थलाइवास: अजय ठाकुर (आर), राहुल चौधरी (आर), शबीर बापू (आर), मंजीत छिल्लर (ऑल-राउंडर), रण सिंह (ऑल-राउंडर), मोहित छिल्लर (डी), सागर (डी), हिमांशु (डी)।

Story first published: Wednesday, August 7, 2019, 9:50 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+