आईपीएल-3 : डेक्कन चाजर्स ने 13 ओवर में 108 रन बनाए (लीड-2)
चाजर्स की ओर से एंड्रयू सायमंड्स एक और रोहित शर्मा शून्य पर खेल रहे हैं।
चाजर्स का पहला विकेट वीवीएस लक्ष्मण के रूप में गिरा। लक्ष्मण ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए। एडम गिलक्रिस्ट 35 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हर्शल गिब्स 24 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। नाइट राइडर्स की ओर से इसके बाद की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने 46 गेंदों में पांच चौके चार छक्के की मदद से 65 रन और ओवैस शाह ने 46 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाए।
नाइट राइडर्स की शुरुआत हालांकि खराब रही और पहले ही ओवर में उसके दो प्रमुख बल्लेबाज मनोज तिवारी, सौरव गांगुली शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद खेलने आए पुजारा 10 और ब्रैड हॉग 13 रन बनाकर आउट हुए।
डेक्कन चाजर्स की ओर से चामिंडा वास ने दो विकेट हासिल किए जबकि आरपी सिंह और जसकरन सिंह को एक-एक विकेट मिला।
आईपीएल-3 का पहला मुकाबला पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हैदराबाद में खेला जाना था लेकिन पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर आंध्र प्रदेश में जारी अशांति के कारण आईपीएल प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों से इसे मुंबई में कराने का फैसला किया।
यह मैच जीतकर एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी वाली डेक्कन चार्जर्स टीम जहां पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में खेले गए दूसरे संस्करण की कामयाबी को दोहराना चाहेगी वहीं नाइट राइर्ड्स इस वर्ष फिसड्डी से अव्वल आने तक का सफर तय करना चाहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications