
वनडे में केवल एक विकेट है भरत के नाम
एक गेंदबाज के रूप में भरत अरुण को अनुभव ज्यादा नहीं है। अरुण ने सिर्फ चार वनडे मैच खेले हैं और एक विकेट लेने में कामयाब हुए हैं।

कुल 5 विकेट हैं गेंदबाजी कोच के खाते में
भरत अरुण ने भारत के लिए 2 टेस्ट मैचों में 4 विकेट और 4 वनडे मैचों में सिर्फ 1 विकेट हासिल किए हैं। अरुण के खाते में वनडे और टेस्ट मिलाकर सिर्फ पांच विकेट ही हैं।

पुराना है शास्त्री भरत का रिश्ता!
रवि शास्त्री 1979 भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान बने थे तब उसी टीम में गेंदबाज के तौर पर भरत अरुण भी खेल रहे थे। आपको बता दें कि अरुण इससे पहले 2014 में टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं, और वह भी तब जब उस वक्त रवि शास्त्री टीम डायरेक्टर थे।

पहली भी शास्त्री के कहने पर बने थे कोच!
उस समय भी यही कहा जाता था कि रवि शास्त्री के ही कहने पर एन. श्रीनिवासन ने भरत अरुण को टीम का गेंदबाजी कोच बनाया था। जब तक रवि शास्त्री टीम इंडिया से मैनेजर और डायरेक्टर के तौर पर जुड़े रहे तब तक भरत अरुण भी टीम के साथ थे।


Click it and Unblock the Notifications
