For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोईन अली ने कहा, 'काउंटी खेलने आ रहा है भारत का ये बब्बर शेर'

नई दिल्ली। इंग्लैंड के ऑलराउंडर स्पिनर मोईन अली इस समय भारत में हैं और वे कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। मोईन अली इग्लैंड की टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली के वे भी बहुत प्रभावित हैं। बता दें कि मोईन अली भी काउंटी में सरे के लिए खेलते हैं। जिसके लिए विराट कोहली भी अगले महीने काउंटी क्रिकेट खेलेंगे।

कोहली के इस फैसले को लेकर मोईन अली ने कहा कि सरे के ड्रेसिंग रूम की कुछ धारणाएं तब निश्चित तौर पर टूट जाएंगी जब 'असली बब्बर शेर' विराट कोहली उसकी टीम से जुड़ेंगे। आपको बता दें कि सरे की टीम में स्थानीय खिलाड़ियों में बहुत ज्यादा बड़े नाम नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की बात करें, तो उसकी टीम में दक्षिण अफ्रीका के मोर्ने मोर्कल, टॉम करन, डीन एल्गर और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श व एरॉन फिंच हैं। लेकिन अब इस टीम के साथ विराट कोहली जैसा बड़ा नाम जुड़ने जा रहा है।

मोईन और हमवतन क्रिस वोक्स आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से कोहली की कप्तानी में खेल रहे हैं। उन्होंने 'द गार्डियन ' से कहा, 'मैं सरे के कुछ खिलाड़ियों को जानता हूं और लोग उनके बारे में जैसा सोचते हैं वे वैसे नहीं हैं, लेकिन अगर उनके ड्रेसिंग रूम में कोई यह सोचता है कि वे शेर हैं, तो उन्हें इस पर दोबारा विचार करना होगा, क्योंकि अब बब्बर शेर आ रहा है।'

मोईन ने आगे कहा कि 'आप उसे (विराट कोहली) मैदान पर देखते हो और लोग धारणा बना लेते हैं कि वह घमंडी है, लेकिन वह उसके ठीक विपरीत है। वह बेहद विनम्र और अच्छा इंसान है। वह भारत में बहुत बड़ा नाम है, लेकिन फिर भी वह मुझे फोन करके मेरे हालचाल पूछेगा और लंच के लिए भी पूछेगा।'

मोईन अली ने कोहली की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि कोहली को जब भी कोई खिलाड़ी अपने घर पर खाने के लिए आमंत्रण देता है तो वो आसानी से आ जाते हैं वा चाहें तो मना कर सकते हैं लेकिन कोहली के साथ ऐसा नहीं है। जो लोग भी उसके बारे में सोचते हैं वो गलत है। अली ने ये भी कहा कि कोहली बेहद जमीन से जुड़ा हुआ शख्स है।

Story first published: Thursday, May 17, 2018, 17:01 [IST]
Other articles published on May 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+