पंजाब में अगले महीने होगा कबड्डी विश्व कप
विजेता टीम को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उपविजेता को 51 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा जबकि तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे।
पंजाब सरकार ने विश्व कप का आयोजन व्यापक पैमाने पर कराने की तैयारी कर ली है। 14 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में ब्रिटेन, अमेरिका, पाकिस्तान, ईरान, इटली, कनाडा और आस्ट्रेलिया की टीमें शिरकत करेंगी।
पंजाब के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को इस संबंध में जारी तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहा, "कबड्डी विश्व कप का आयोजन इस महीने के अंत में शुरू होकर अगले के पहले सप्ताह तक चलेगा। इसके जरिए पंजाब सरकार पिछले 62 वर्षो से उपेक्षित इस खेल को बढ़ावा देगी।"
पंजाब सरकार 31 मार्च से 10 अप्रैल के बीच होने वाले विश्व कप के सीधे प्रसारण के लिए पहले ही निविदा आमंत्रित कर चुकी है।
खेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि विश्व कप के मैच राज्य के आठ अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। खिताबी मुकाबला लुधियाना के गुरुनानक स्टेडियम में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications