Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS 5th ODI: 35 रनों से हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से सीरीज में मिली जीत

नई दिल्ली। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते भारत को ना केवल मैच में हार का मुंह देखना पड़ा बल्कि अपने घर में सीरीज हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी विराट कोहली एंड कंपनी के नाम दर्ज हो गया। सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर भारत ने जोरदार आगाज किया था लेकिन बाद के तीनों मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से वापसी की वह वाकई में काबिलेतारीफ है।

बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 35 रनों से हरा दिया है। कंगारूओं ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में भारत ने ओवरों में 237 रन ही बनाए। भारत की ओर से टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका। रोहित भी अपना 41वां वनडे अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हो गए। बाद में भारत ने कप्तान विराट कोहली (20), ऋषभ पंत (16) और विजय शंकर (16) के विकेट गंवा दिए।

रविंद्र जडेजा आते ही शून्य पर आउट हो गए। हालांकि भारत की ओर निचले मध्यक्रम पर केदार जाधव (44) और भुवनेश्वर कुमार (46) ने अंतिम क्षणों तक प्रतिरोध करने की भरसक कोशिश की लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। भारतीय बल्लेबाजों को एडम जांपा ने एक बार फिर से खासा परेशान करते हुए 3 विकेट लिए। जबकि पैट कमिंस, जे रिचर्डसन और मार्कस स्टोइनिस के खाते में दो-दो विकेट आए। जबकि नाथन लियोन ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में केवल 34 रन देते हुए 1 विकेट लिया।

इससे पहले उस्मान ख्वाजा(100) की शतकीय और पीटर हैंडस्कोब(51) के अर्धशतक की बदाैलत आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा है। ओपनर जोड़ी आरोन फिंच और ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। फिंच 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ख्वाजा ने हैंडस्कोब के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए बढ़ते रनों पर अंकुश लगाया। ग्लेन मैक्सवेस 1 रन बना सके। वहीं मार्कस स्टोईनिस, एश्टन टर्नर ने 20-20 रन बनाए।विकेटकीपर एलेक्स केरी ने 3 रन बनाए। झेय रिचर्डसन ने 23 रनों की पारी खेल।

गेंदबाजी में भुवनेश्वर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट किए। रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिए। कुलदीप महंगे साबित हुए, जिन्होंने 10 ओवर में 74 रन देकर 1 विकेट निकाला। जडेजा ने 10 ओवर में 46 रन दिए। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। चहल की जगह जडेजा, राहुल की जगह शमी को टीम में मौका दिया है। वही आस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। शॉन मार्श और जेसन बेहरनडोर्फ की जगह मार्कस स्टोइनिस व नाथन लियोन को शामिल किया गया है।

Story first published: Wednesday, March 13, 2019, 21:33 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+