Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीमार होने की एक्टिंग करते थे विराट, सहवाग ने खोले कई और राज

नई दिल्ली।पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय टीम के कप्तान के बारे में ऐसे खुलासे किए हैं जिसे जानने के बाद आप कहेंगे क्या ऐसे हैं विराट? शायद आपको भरोसा भी ना हो। लेकिन सारे बातें सच्ची हैं। सहवाग और कोहली दोनों क्रिकेट के सितारे दिल्ली से हैं और एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली की शरारतों की पोल खोली है।

बहुत शर्मीले थे विराट

बहुत शर्मीले थे विराट

स्टार स्पोर्टस के दिए गए इंटरव्यू में वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि शुरुआती दिनों में कोहली सीनियर्स के सामने बहुत शर्माते थे। लेकिन अंडर-19 के दिनों तक उनका अंदाज बिल्कुल बदल चुका था। सहवाग ने बताया कि उन्होंने अंडर-19 कोच अजीत चौधरी से विराट के शरारतों के कई किस्से सुने थे। स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में सहवाग ने एक वाकये का जिक्र किया हुआ यू था कि विराट कोहली एक बार बीमार पड़ गया थें या बीमार होने की एक्टिंग कर रहें थे। तभी कोच ने कहा कि विराट कोअगला मैच नहीं खेलना है। ये सुनते ही विराट की बुखार तुरंत भाग गया और वह एकदम ठीक हो गए। उस समय विराट ने अगला मैच खेला और दोहरा शतक लगाया।

विराट के बारे में किसी गेंदबाज ने बताया था

विराट के बारे में किसी गेंदबाज ने बताया था

वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि विराट कोहली के बारे में उन्होंने पहली बार नजफगढ़ में सुना था। प्रदीप सांगवान नाम के एक गेंदबाज ने उनको विराट कोहली के बारे में बताया था। प्रदीप ने वीरेंद्र सहवाग से कहा था कि अगर आप शानदार बैटिंग देखना चाहते हैं तो विराट कोहली की बैटिंग देखे। सहवाग को उस समय प्रदीप की बातों पर भरोसा नहीं हुआ था। उनको लगा कि प्रदीप सहवाग को दोस्त है इसलिए प्रशंसा कर रहा है।

जब विराट की बैटिंग सहवाग को अच्छी लगी

जब विराट की बैटिंग सहवाग को अच्छी लगी

वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि उन्होंने पहली बार विराट कोहली को बैटिंग करते हुए उस वक्त देखा था जब विराट उनके साथ टी-20 मैच में बल्लेबाजी करने आए थे। उस मैच में विराट ने लॉन्ग-ऑन और लॉन्ग-ऑफ चौका लगाया था। तभी सहवाग को लगा कि इस खिलाड़ी में दम है और गजब की प्रतिभा है। उसके बाद से विराट लगातार तरक्की कर रहे हैं। और अभी भारतीय टीम के कप्तान हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+