बड़ी मुसीबत में फंसे युवराज, चहल को जातिसूचक शब्द कहने पर दर्ज हुआ पुलिस केस
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह द्वारा की गई एक टिप्पणी ने उन्हें बड़ी मुसीबत में डाल दिया है। वास्तव में, उनके और रोहित शर्मा के बीच एक दोस्ताना लाइव सत्र के दौरान हुई एक घटना के लिए उन पर कुछ गंभीर चार्ज लगाए जा सकते हैं।
बातचीत के दौरान युवराज ने युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के लिए जातिसूचक शब्द इस्तेमाल किया था। पूर्व खिलाड़ी द्वारा की गई टिप्पणी से हरियाणा के कुछ दलित कार्यकर्ताओं ने मामला उठा दिया। यहां तक कि दलित अधिकार कार्यकर्ता और अधिवक्ता रजत कल्सन द्वारा युवराज सिंह के खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है।

हरियाणा में दर्ज हुआ युवराज पर मामला-
जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के हिसार में हांसी में शिकायत दर्ज की गई है। कुछ सोशल मीडिया प्रशंसकों ने रोहित के साथ बातचीत के दौरान युवराज द्वारा इस शब्द के उपयोग की ओर इशारा किया था जिसके बाद यह घटना सामने आई है। युवराज शब्द के अनुचित उपयोग के बाद कई ट्वीट सामने आए।
कोई जानवर क्रूरता का हकदार नहीं: गर्भवती हथिनी की हत्या पर रोहित ने दी तीखी प्रतिक्रिया

दोषी पाए जाने पर युवराज सिंह को सजा हो सकती है-
लोगों द्वारा घटनाओं को नोटिस करने के बाद, कई सोशल मीडिया प्रशंसकों ने सार्वजनिक मंच पर इस शब्द का उपयोग करने के लिए युवराज से माफी की मांग की। हाल में ही ट्विटर पर 'युवराज सिंह माफी मांगों' ट्रैंड किया था। रजत कल्सन ने कहा कि तथ्य यह है कि युवराज ने दलित विरोधी टिप्पणी की थी।

दलित लोगों की भावना आहत करने का आरोप-
इंस्टाग्राम लाइव सत्र के दौरान, रोहित और युवराज कुलदीप और चहल को लेकर बातचीत कर रहे थे। इस समय, पंजाब के पूर्व बल्लेबाज ने दोनों खिलाड़ियों को उत्तर भारत में इस्तेमाल होने वाला जातिसूचक शब्द कहा था। इस विशेष शब्द के कारण कस्लन ने आरोप लगाया है और उन्होंने यह भी कहा कि इससे समाज में दलित लोगों की भावना आहत हुई है।
हार्दिक पांड्या ने अपनी 'गली क्रिकेट' टीम में चुने 6 खिलाड़ी, रोहित के बजाए गेल को लिया

रोहित पर भी उठाए जा रहे सवाल-
एक बार कलसन द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद, वह रोहित को भी निशाना बनाने के लिए आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा को युवराज की इस बात का विरोध करना चाहिए था, लेकिन वह हंसे और सहमत हुए। कल्सन ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और युवराज सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि सीडी और दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे जाएंगे।

पुलिस का ये है कहना-
इस मुद्दे पर बात करते हुए हांसी के एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा है कि उन्होंने जांच डीएसपी को सौंप दी है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और जांच होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अगर दोषी पाया गया, तो सिंह मुद्दों का सामना कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
