नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने रविवार को चल रहे पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2020 के एलिमिनेटर 2 में अपनी टीम लाहौर कलंदर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया। रऊफ, ने 3 विकेट चटकाए, जिसकी बदाैलत टीम ने मुल्तान सुल्तांस पर 25 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
मुल्तान सुल्तांस को शुक्रवार को खेले गए पहले क्वालीफायर में कराची किंग्स से हार मिली थी। इसके बाग दूसरे एलिमिनेटर में लाहाैर कलंदर्स के सामने 183 रनों का लक्ष्य दिया गया था। शान मसूद की अगुवाई वाली टीम लक्ष्य को भेदने में विफल रही और रऊफ और डेविड विसे ने गेंद के साथ जबरदस्त खेल दिखाया जिससे मुल्तान की टीम 19.1 ओवर में 157 रन बनाकर आउट हो गई।
रऊफ ने सलामी बल्लेबाज जीशान अशरफ, रिले रोसौव और शाहिद अफरीदी के तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अफरीदी को मुल्तान के चेस के 14 वें ओवर की 5वीं गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। यह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के हाथों से आउटस्विंग यॉर्कर थी, वहीं अफरीदी अपनी पहली ही गेंद का सामना कर रहे थे। इसके बाद आफरीदी जब अपना उखड़े हुए स्टंप्स देखकर पवेलियन लौट रहे थे तो रऊफ का सेलीब्रेशन भी यहां देखने वाला था। वह मुस्कुराते आफरीदी से इस बोल्ड करे लिए माफी मांग रहे थे।
LALA I'M SORRY 😭🙏🏾#HBLPSLV #PhirSeTayyarHain #MSvLQ pic.twitter.com/QoMJG5Lhht
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) November 15, 2020
मैच के बाद रउफ ने इसपर कहा, 'अफरीदी सीनियर खिलाड़ी हैं और मैंने पहले ही यह योजना बना रखी थी कि अगर मैं उनका विकेट लेने में कामयाब हो जाता हूं तो फिर मैं ऐसे ही उनका विकेट का जश्न मनाऊंगा।'