PSL 2021 : विकेट लेते ही इमरान ताहिर ने उतारी टी-शर्ट, मुगल को दी श्रद्धांजलि

कराची : पाकिस्तान सुपर लीग वर्तमान में पाकिस्तान में खेला जा रहा था, लेकिन इसे वीरवार को स्थगित कर दिया गया। कारण है कोरोनावायरस का कहर। लीग में कुल 7 मामले आए जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के मालिकों के साथ बैठक कर टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला लिया। लेकिन बुधवार (3 मार्च) को खेल गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दाैरान उन्होंने मुल्तान सुल्तान के लिए खेलते हुए एक विकेट लेने के बाद टी-शर्ट उतारते हुए पूर्व कोच ताहिर मुगल को श्रद्धांजलि दी।

ताहिर मुगल का 10 जनवरी को 43 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लाहौर के लड़के ताहिर मुगल को दिसंबर 2020 में कैंसर का पता चला था। इसी साल जनवरी में इससे जूझते हुए उनका निधन हो गया। ताहिर मुगल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में कुल 503 विकेट लिए हैं। वह अब तक छह अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने कई पाकिस्तानी दिग्गजों जैसे वकार यूनिस, मोहम्मद आसिफ, शब्बीर अहमद के साथ गेंदबाजी की है।

बुधवार के मैच में इमरान ताहिर ने विकेट लेने के बाद, उन्होंने कोच को श्रद्धांजलि दी। इमरान ताहिर ने मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब को आउट किया। उनके आउट होने के बाद जश्न मनाते हुए ताहिर ने अपनी टी-शर्ट उतार दी। अंदर उनकी भीतरी जर्सी पर ताहिर मुगल की फोटो थी। इसके अलावा, इसपर लिखा था, "मेरा भाई। आपकी बहुत याद आती है आपकी आत्मा को शांति मिले। "

हालांकि इमरान ताहिर की टीम मैच हार गई। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 22 रनों से मैच जीत लिया। 177 के अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए, मुल्तान सुल्तान की पारी 154 रन पर समाप्त हुई। कप्तान मोहम्मद रिजवान को छोड़ दें तो मुल्तान का कोई भी बल्लेबाज बड़ा प्रभाव डालने में नाकाम रहा।

Read more about: imran tahir cricket psl 2021
Story first published: Thursday, March 4, 2021, 18:32 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+