For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

प्रोटोकॉल के उल्लंघन के चलते नसीम शाह PSL से बाहर

नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लेडिएटर के तेज गेंदबाद नसीम शाह को पीएसएल से बाहर कर दिया गया है। नसीम शाह ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। दरअसल जिन खिलाड़ियों को 26 मई को कराची और लाहौर से अबू धाबी के लिए रवाना होना था उन्हें अपना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होटल पहुंचने से 48 घंटे पहले का दिखाना था लेकिन नसीम ने यह रिपोर्ट 18 मई की दिखाई, जिसके चलते उन्हें तुरंत अलग आइसोलेट किया गया और बाकी की टीम के खिलाड़ियों के साथ होटल में शामिल नहीं किया गया। स्वतंत्र मेडिकल एडवायजरी पैनल के सुझाव के बाद तीन सदस्यों की कमेटी ने नसीम शाह को आइसोलेशन से रिलीज कर दिया और टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अबू धाबी नहीं ले जाने का फैसला लिया।

पीएसएल के मुखिया बाबर हमीद ने कहा कि पीसीबी को तेज गेंदबाज को को रिलीज करना अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन अगर हम नियमों के उल्लंघन को नजरअंदाज करेंगे तो हम पूरे टूर्नामेंट को जोखिम में डालेंगे। हमे खुशी है कि क्वेटा ग्लैडिएटर ने इस फैसले को स्वीकार किया और इस बात की पुष्टि की कि हम सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करे। बता दें कि कोरोना के चलते पीएसएल को शुरुआत में कुछ मैच के बाद स्थगित कर दिया गया था। पीएसएल के दौरान कई खिलाड़ी संक्रमित पाए गए थे और जरूरी प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन हुआ था।

शुरुआत में पीएसएल के बाकी के मैच कराची में कराए जाने थे लेकिन जिस तरह से शहर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए पीएसएल को यूएई में कराए जाने का फैसला लिया गया। ऐसे में दोबारा किसी भी हाल में नियमों के उल्लंघन के चलते पीएसएल बाधित ना हो इसी वजह से नसीम शाह को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। पीसीबी की ओर से कहा गया है कि यह फैसला उन सभी लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है जो टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। पीसीबी किसी भी तरह की नियमों के उल्लंघन को स्वीकार नहीं करेगा। अगर कोई भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते पाया गया तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा।

Story first published: Tuesday, May 25, 2021, 7:56 [IST]
Other articles published on May 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+