PSL में खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, PCB का बायो-बबल सवालों के घेरे में, पाकिस्तान मीडिया ने खोली पोल



नई दिल्ली। कोरोना महमारी के बीच हालात कुछ बेहतर होने के बाद क्रिकेट की शुरुआत एक बार फिर से सुरक्षित माहौल में हुई है। खिलाड़ियों को किसी भी तरह के संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें बायो बबल में रखा जाता है और इश दौरान खिलाड़ी बाहर के लोगों से मिल नहीं सकते हैं। फिलहाल अभी तक बायो बबल में कोरोना की सेंधमारी नहीं देखने को मिली थी, लेकिन पाकिस्तान में खेले जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग में बायो बबल में रह रहे एक खिलाड़ी के कोरोना संक्रमित होने के बाद पाकिस्तान क्रिके बोर्ड पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर फवाद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह पीएसएल में हिस्सा ले रहे हैं। इस्लामाबाद युनाइटेड और क्वेटा ग्लेडिएटर के बीच हुए मैच के अगले ही दिन फवाद कोरोना संक्रमित पाए गए थे। फवाह के अलावा एक सपोर्ट स्टाफ भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद कुल 244 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमे से तीन लोगो कोरोना पॉजिटिव पाए गए और उन्हें आईसोलेशन में रखा गया है। अभी भी 40-45 लोगों का कोरोना रिजल्ट आने वाला है, ये सभी एक ही टीम के सदस्य हैं।

पाकिस्तान की मीडिया ने बायो बबल में खिलाड़ी के कोरोना से संक्रमित होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सवाल खड़ा किया है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से बावजूद इसके कहा गया है कि पीएसएल को तय समय के अंतर्गत ही पूरा किया जाएगा। वहीं पाकिस्तान की मीडिया में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लगातार हर रोज डिनर का आयोजन किया जा रहा है, टीमें होटल में डिनर में हिस्सा ले रही हैं और बाहर से खाना तक ऑर्डर कर रहे हैं।

पाकिस्तान के एक्सप्रेस न्यूज पेपर की रिपोर्ट में कहा गया है कि टीमों को बायो बबल में रहना चाहिए लेकिन जब खिलाड़ी खेलने के लिए मैदान में आते हैं तो वो ग्राउंड मैन और स्टाफ से मिलते हैं और ये लोग बायो बबल में नहीं हैं, ये लोग हर रोज अपने घर जाते हैं। मीडिया की ओर से पीसीबी के बायो बबल पर सवाल खड़ा किया गया है कि आखिर कैसे वहाब रियाज और डरेन सैमी ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करके मैच खेला। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने टीम के मालिक से हाथ मिलाया और उनके गले लगे। यह सब नेशलन स्टेडियम में ट्रेनिंग सेशनल के दौरान पीएसएल के शुरू होने से पहले हुआ।

Story first published: Tuesday, March 2, 2021, 17:29 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+