विराट कोहली ने सहवाग के दो रिकॉर्ड तोड़े
जयपुर। आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में विराट कोहली ने टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के दो रिकॉर्ड तोड़े। गौर हो कि कोहली ने कंगारू टीम के खिलाफ 52 गेदों में 8 चौके और सात छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। यह भारत की तरफ से बनाया गया अब तक का सबसे तेज शतक था। जो कि पहले वीरेंद्र सहवाग के नाम था, सहवाग ने 60 गेंदों में 2009 में न्यूजीलैंड के दौरे पर शतक लगाया था। इसके अलावा शतकों के मामले में भी कोहली ने सहवाग को पीछे छोड़ दिया। सहवाग ने अब तक 15 शतक लगाये हैं, वहीं कोहली ने 16वां एकदिवसीय शतक लगा दिया। अब वह शतकों के मामले में वह सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बाद तीसरे नंबर पर है।
क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि कोहली जिस तरह से शतक पर शतक बना रहे हैं, उससे यही कहा जा सकता है कि वह सचिन के एकदिवसीय मैचों में 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
कोहली ने अपना पहला शतक 2009 में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। तब से उन्होने शतक लगाना अपना शौक बना लिया। उनकी शतक लगाने की रफ्तार अन्य बल्लेबाजों से कहीं ज्यादा है। सहवाग ने 251 मैचों में 15 शतक लगाये हैं, जबकि कोहली ने मात्र 115 मैचों में यह सहवाग को पीछे छोड़ दिया।
भारत की तरफ से सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर , 49 शतक, 463 वनडे
सौरव गांगुली, 22 शतक, 308 वनडे
विराट कोहली, 16 शतक, 115 वनडे
युवराज सिंह, 13 शतक, 281 वनडे।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
