Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'ट्विटर' पर भी तेंदुलकर का रिकार्ड

Sachin tendulkar
बेंगलुरू। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर का रिकार्डों से चोली- दामन का साथ है। क्रिकेट के मैदान पर तमाम रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन ने बुधवार को ट्विटर पर कदम रखते ही महज एक दिन में रिकार्ड तोड़ फोलोअर्स जोड़ लिए। शाम पांच बजे तक उनके साथ 47 हजार से ज्‍यादा फॉलअर जुड़ गए। इससे पहले बॉलीवुड स्‍टार सलमान खान इस रिकार्ड में सबसे ऊपर थे।

रनों का ये बादशाह टी-20 विश्वकप में तो नहीं खेल रहा, लेकिन आईपीएल-3 खत्म होने के बाद घर पर बैठ कर आराम जरूर कर रहा है। सचिन तेंदुलकर के फालोअर्स की संख्या शाम पांच बजे तक 47,907 पहुंच गई। जो अब तक किसी भी 'ट्विटर' भारतीय सदस्य की नहीं हैं। आपको बता दें कि अब तक एक दिन में सबसे अधिक फालोअर्स सलमान खान के बने थे। उनके 'ट्विटर' पर फालोअर्स की संख्या एक दिन में 18, 833 हुई थी। उस दौरान सलमान ने बॉलिवुड किंग शाहरुख खान को पछाड़ दिया था। शाहरुख को एक दिन में करीब 10 हजार फॉलोवर मिले थे।

पढ़ें- ट्विटर पर सचिन ने किया खुलासा, वीरू बने पापा

सचिन के चाहने वालों ने सलमान के चाहनेवालों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि ये रिकार्ड किसी विशेष वर्ग या किसी किताब में दर्ज नहीं है, ये तो वो आकंड़े हैं जो, सोशल साइट की लिस्ट से हासिल हुए हैं। ये आंकड़े सिर्फ लोगों की पॉपुलेरिटी को प्रदर्शित करते हैं। सचिन के फालोअर्स की लिस्ट ये बताती हैं कि वो किस कदर और किस हद तक लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

हमें यहां ये नहीं भूलना चाहिए कि इस प्यार और सम्मान के पीछे सचिन तेंदुलकर की कड़ी मेहनत और अच्छी क्रिकेट हैं। जब मैदान के अंदर वो अपने बल्लों से रनों की बरसात करते हैं तो केवल दर्शक दीर्घा में बैठे लोग ही नहीं बल्कि पूरा हिन्दुस्तान उनकी हौसला अफजाई करता है । जिसका ताजा सबूत उनका 'ट्विटर' पर उनके चाहने वालों की संख्या हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+