For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PSL: स्पॉट फिक्सिंग में चौथा पाकिस्तानी क्रिकेटर निलंबित

शाहजेब से पहले पीसीबी पाकिस्तान के मौजूद खिलाड़ियों में शरजील खान, खालिद लतीफ और मोहम्मद इरफान को मैच फिक्सिंग के आरोपों के चलते निंलबित किया जा चुका है।

By Rizwan

कराची। हाल ही में खत्म हुए पाकिस्‍तान सुपर लीग (पीएसएल) के दौरान मैच फिक्सिंग के कई मामले सामने आए थे, अब एक और पाक बल्लेबाज का नाम स्पॉट फिक्सिंग में सामने आया है। पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहजेब हसन को पाकिस्तान सुपर लीग से जुड़े स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के चलते अस्थाई रूप से निलंबित किया गया है। हसन चौथे खिलाड़ी हैं, जिनका नाम इस मामले में सामने आया है।

PSL: स्पॉट फिक्सिंग में चौथा पाकिस्तानी क्रिकेटर निलंबित


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि शाहजेब हसन को आरोप का नोटिस जारी किया है और उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों में हिस्सा लेने से तुरंत प्रभाव से अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है। बयान के अनुसार शाहजेब पर संहिता के नियम 2.1.4, 2.4.4 और 2.4.5 के उल्लंघन के आरोप हैं और आरोप के नोटिस का जवाब देने के लिए उनके पास 14 दिन का समय है। शाहजेब हसन पीएसएल में कराची किंग्स के लिए खेले थे।

शाहजेब से पहले पीसीबी पाकिस्तान के मौजूद खिलाड़ियों में शरजील खान, खालिद लतीफ और मोहम्मद इरफान को मैच फिक्सिंग के आरोपों के चलते निलंबित कर चुका है। पाकिस्तान सुपर लीग 9 फरवरी से 5 मार्च तक खेला गया, टूर्नामेंट के दौरान से ही लगातार मैच फिक्सिंग की शिकायतें आ रही थीं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+