चैंपियंस ट्रॉफी 2017: बांग्लादेश के कप्तान ने कहा- मिलनी चाहिए सेमीफाइनल में एंट्री
लंदन। चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को धूल चटा दी फिर भी सेमीफाइनल में पहुंचने पर अभी भी असमंजस है। गौरतलब है कि सेमीफाइनल के लिए अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए।
जवाब में बांग्लादेश की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए 47.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 5 विकेट से मैच जीत लिया। जीत के लिए 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत बेहद खराब रही। 33 के स्कोर पर बांग्लादेश के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। बांग्लादेश ने हालांकि अपनी तरफ से तो काम पूरा कर दिया है लेकिन अब उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले पर निर्भर करना होगा।
मिलनी चाहिए जगह
बांग्लादेश की टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा कि बांग्लादेश के प्रदर्शन को देखते हुए सेमीफाइनल में जगह मिलनी चाहिए। मुर्तजा ने कहा कि मैं इस बारे में निश्चिंत नहीं हूं कि हम सेमी फाइनल में जा पाएंगे या नहीं लेकिन हमें जाना चाहिए। और आखिर में हमें कल तक का इंतजार करना होगा।
न्यूजीलैंड पर जीत के साथ बांग्लादेश के 3 अंक हो गए हैं। उधर दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के दोनो मैच रद्द होने से उसके पास दो अंक हैं। यदि ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला जीत जाता है तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। यदि इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो बांग्लादेश का सेमीफाइनल में पहुंचना तय है। एक कंडीशन और है।
बारिश का है साया
दरअसल ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच मैच पर बारिश का साया मडराया हुआ है। यदि बारिश के कारण मैच बिना किसी नतीजे के रद्द होता है तो फिर ऑस्ट्रेलिया के पास भी 3 अंक हो जाएंगे। फिर फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। जिस भी टीम का रन रेट ज्यादा होगा उसे सेमीफाइनल खेलने का मौका मिलेगा।
वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने कहा कि बांग्लादेश ने अच्छा खेल खेला। दूसरा तथ्य यह है कि हमारा खेल प्रभावी नहीं रहा। विलियमसन ने कहा कि बांग्लादेश को रिकॉर्ड साझेदारी के लिए श्रेय मिलना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
