धर्मशाला टेस्ट से पहले विराट कोहली की इस बात से एडम गिलक्रिस्ट को लगा डर
मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट क्रिकेट सीरीज में दोनों ओर से जुबानी जंग भी तेज है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और बड़े खिलाड़ी रहे एडम गिलक्रिस्ट ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें बड़ा खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों ही टीमों को आपसी विवाद को टालने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने चीटगेट विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों टीमों को इससे दूर होने कवायद करनी चाहिए, इससे पहले की ये 2008 के मंकीगेट विवाद की तरह बढ़ जाए।
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर की बड़ी टिप्पणी
ऑस्ट्रेलिया के बड़े खिलाड़ी रहे एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली धर्मशाला में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और फाइनल टेस्ट में बड़ी पारी खेलते नजर आ सकते हैं। धर्मशाला टेस्ट का आगाज 25 मार्च (शनिवार) से होगा। एडम गिलक्रिस्ट ने पीटीआई से कहा कि कोहली क्रिकेट के बड़े खिलाड़ी हैं। वह अपनी टीम और देश को आगे ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं डरा हुआ हूं की विराट कोहली धर्मशाला में जमकर रनों की बौछार कर सकते हैं।
एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट में विवाद इसका आंतरिक हिस्सा है। हर कोई परेशान है और यह दोनों टीमों के बीच के इतिहास का एक हिस्सा है। गिलक्रिस्ट ने दोनों टीमों को बड़े प्रतिद्वंद्वी करार दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरों की तरह वर्तमान सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन को देख कर मैं भी चकित हूं। कई पूर्वानुमान थे लेकिन उनके प्रदर्शन ने सभी को उन पर गर्व करने के लिए मजबूर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। ये बेहद खास सीरीज रही। मुझसे कई लोगों ने कहा कि ये सीरीज 2001 के बाद से अभी तक सबसे अच्छी सीरीज है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
