क्रिकेट के ही नहीं रोमांस के भी बादशाह थे ब्रैडमैन, बीवी संग 5 महीने हनीमून पर थे
नई दिल्ली। आज क्रिकेट के पितामह कहे जाने वाले सर डॉनल्ड ब्रैडमैन का जन्मदिन हैं, अगर आज वो होते तो आज वो 107वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे होते। क्रिकेट की दुनिया में एक नयाब इबादत लिखने वाले सर ब्रैडमैन ने अपने निजी जिंदगी में भी प्यार और मोहब्बत का नया पैमाना लिखा था।
क्रिकेट के ही नहीं रोमांस के भी बादशाह थे ब्रैडमैन...
आज भले ही लोग खासकर के क्रिकेटर अपने प्यार का ढिढोंरा पीटकर अपने आपको आपको सच्चा आशिक साबित करने में जुटे रहते हैं लेकिन वाकई में अगर प्यार करना है तो इसके लिए लोगों को सर डॉन ब्रैडमैन से टिप्स लेने चाहिए।
प्यार की नई परिभाषा लिखी
जिन्होंने अपनी पड़ोसन से प्यार किया और उसी के साथ शादी की और अंतिम सांसो तक केवल उसी से प्यार करते रहें। सर डॉन ब्रैडमैन ने मात्र 12 साल की उम्र में अपनी पत्नी जेसी को दिल बैठे थे और तय कर लिया था कि शादी तो जेसी से ही करेंगे।
आगे की प्रेम-कहानी को पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

जेसी हुई दिल के और करीब
सर डॉन ब्रैडमैन की पहली मोहब्बत तो क्रिकेट थी, यह बात जेसी जानती थीं इसलिए उन्होंने हमेशा उन्हें क्रिकेट के लिए सपोर्ट किया और इसी कारण वो सर के दिल के और करीब होती चली गईं।

12 साल की उम्र में प्यार
सर का दिल तो जेसी पर 12 साल की उम्र में ही आ गया था लेकिन सर ने जेसी को प्रपोज किया पूरे 18 साल में ताकि जेसी उन्हें मना ना कर पायें, वैसे इससे पहले दोनों बेस्ट फ्रेंड थे।

1932 में शादी
30 अप्रैल 1932 को सिडनी के सेंट पॉल चर्च में दोनों की शादी हुई और यह शादी सफल रही।

पांच महीने का हनीमून
आपको जानकर हैरत होगी की सर डॉनल्ड ब्रैडमैन ने एक-दो नहीं बल्कि पांच महीने जेसी के साथ हनीमून मनाया था क्योंकि शादी के बाद सर को एक टूर्नामेंट खेलना था, जो कि पांच महीने चला था।

9 शहरों की यात्रा
इस हनीमून के दौरान सर-जेसी ने 9 शहरों की सैर की और इसलिए हमेशा ब्रैडमैन कहते थे वो तो पांच महीने हनीमून पर थे जिसके लिए उन्होंने 9 शहरों की सैर की।

Pics: इन दिनों ब्रिटिश-पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी टखर के प्यार में गिरफ्तार हैं युवराज सिंह
Pics: इन दिनों ब्रिटिश-पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी टखर के प्यार में गिरफ्तार हैं युवराज सिंह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications