Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट की 'दीवार' राहुल द्रविड़ को BCCI ने दी नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली : राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट जगत की एक ऐसी शख्सियत जिनके नाम के साथ विश्वास और भरोसा जैसे शब्द अपने आप जुड़ जाते हैं। भारतीय क्रिकेट में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की नई पौध खड़ा करने वाले इस महान खिलाड़ी को बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने सोमवार को एक नई जिम्मेदारी दी है। BCCI ने द्रविड़ को नेशनल क्रिकेट एकेडमी (बेंगलुरू) का प्रमुख नियुक्त किया है। जानिए अब क्या होगी उनकी जिमेदारी और क्या होगी भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देने में उनकी भूमिका।

द्रविड़ को नई जिम्मेदारी

द्रविड़ को नई जिम्मेदारी

BCCI ने बयान जारी कर कहा, "द्रविड़ अब NCA में क्रिकेट से संबंधित सभी क्रिया कलापों पर अपनी नजर रखेंगे। वह खिलाड़ियों को मेंटरिंग, कोचिंग, ट्रेनिंग और मोटिवेट करने की जिम्मेदार निभाएंगे। इतना ही नहीं राहुल एकेडमी में कोच और सपोर्ट स्टाफ के लिए भी यह भूमिका निभाएंगे।" भारतीय क्रिकेट में पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत, हनुमा विहारी और ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ियों की फौज खड़ी करने वाली इस शख्सियत को BCCI ने उभरते हुए खिलाड़ियों के समुचित विकास के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

BCCI ने की पुष्टि

BCCI ने की पुष्टि

इंडिया अंडर-19 और इंडिया-A टीम के प्रमुख कोच द्रविड़ भारतीय महिला और पुरूष टीम के कोच के साथ भी मिलकर काम करेंगे। द्रविड़, इंडिया-A, इंडिया अंडर-19 और इंडिया अंडर-23 की टीमों को नई दिशा और दशा देने में सीधे तौर पर काम करेंगे। द्रविड़ ट्रेनिंग और खिलाड़ियों के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। द्रविड़ समय-सम पर सीनियर टीम के कोच को इनपुट भी देंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक द्रविड़ को दो साल के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है लेकिन BCCI ने अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद अब द्रविड़ इंडिया अंडर-19 और इंडिया-A टीम के साथ टूर नहीं कर पाएंगे। पूर्व तेज गेंदबाज पारस म्हाम्ब्रे और अभय शर्मा को जूनियर टीम के सपोर्ट स्टाफ के तौर पर नियुक्ति मिली है।

READ MORE : राहुल द्रविड़ को कैसे मिली थी 'THE WALL' की उपाधि, ये है कहानी

क्या है विजन

क्या है विजन

साल 2018 में द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था और इंडिया-A टीम ने भी कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया था। द्रविड़ को यह जिम्मेदारी देने की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। Cricinfo में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें यह जिम्मेदारी 1 जुलाई को संभालनी थी लेकिन कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट की वजह से आधिकारिक घोषणा में देरी हुई। दरसल द्रविड़ इंडिया सीमेंट्स के वाइस प्रेसिडेंट के पद पर मौजूद थे और BCCI ने कथित तौर पर उन्हें दोनों में से एक जिम्मेदारी चुनने को कहा था।

Story first published: Tuesday, July 9, 2019, 0:10 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+