नई दिल्ली। टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर और जम्बो के नाम से मशहूर अनिल कुंबले को उनकी फिरकी के लिए विश्व क्रिकेट में खासी तवज्जो मिली है। अनिल कुंबले ने पारी में 10 विकेट लेकर सभी को चौंका दिया था और यह साबित कर दिया था कि भारत के गेंदबाज भी करिश्मा करने में पीछे नहीं हैं। साल 1999 का वो टेस्ट स्पैल कैसे भुलाया जा सकता है जब पाकिस्तान के खिलाफ फिरोज शाह कोटला में खेले गए दूसरे टेस्ट में कुंबले ने यह चमत्कार किया था।
कुंबले की इस गेंदबाजी की याद फिर से ताजा हो गई है और इसे ताजा कराने के पीछे मुंबई के 19 साल के एक गेंदबाज सिदक सिंह का नाम है। चर्चा हो रही है कि 19 साल बाद भारत को फिर से कुंबले मिल गया है। मुंबई के लेफ्ट आर्म स्पिनर सिदक सिंह ने ने पुडुचेरी के लिए कर्नल सीके नायडू अंडर-23 टूर्नामेंट में खेलते हुए मणिपुर के खिलाफ एक ही पारी में 10 विकेट ले लिए हैं। इस मैच में सिदक ने 17.5 ओवर फेंकें जिसमें से 7 मेडन ओवर रहे और उन्होंने 31 रन खर्च कर 10 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। सिदक की तूफानी गेंदबाजी के सामने मणिपुर की पूरी टीम 71 रन के स्कोर पर सिमट गई।