Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अनिरुद्ध चौधरी ने विनोद राय को घेरा, बोले- इनके कारण बोर्ड को काफी नुकसान हुआ

नई दिल्ली। प्रशासकों की समिति (सीओए) के पूर्व अध्यक्ष विनोद राय को लेकर बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। चौधरी ने विनोद राय खुलेआम बड़े आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राय की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। राय से हाल ही में एक इंटरव्यू के दाैरान जब पूछा गया कि बीसीसीआई को वह पैसा मिला जो आईसीसी ने 2014 रेवेन्यू मॉडल के तहत उसे देने का वादा किया था? राय ने इसपर कहा कि उन्होंने यही सवाल कोषाध्यक्ष से पूछा था। चाैधरी ने अब इसी बात का जवाब देते हुए राय को घेरा है।

चौधरी ने कहा कि राय का यह बयान सुनकर मैं हंसने पह मजबूर हो गया था, क्योंकि यह बताता है कि राय को क्रिकेट प्रशासन के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। चौधरी ने राय की बात को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि राय का पूरा इंटरव्यू गलत तथ्यों और झूठी बातों पर आधारित था, जिसे सुनकर हंसी आ रही थी। राय ने जो बात इंटरव्यू में कही, वह मेरी समझ से परे है। मैं इसके कारण भी नहीं सोच पा रहा हूं। विनोद राय की प्रतिक्रिया ने बता दिया है कि उन्हें इस बात की कितनी समझ थी।"

राय को आड़े हाथों लेने के लिए चाैधरी यहीं नहीं रूके। उन्होंने राय के काम पर सावल उठाते हुए कहा कि बड़ी हैरानी वाली बात है कि जिस शख्स ने तीन साल तक बीसीसीआई का प्रशासन संभाला हो, उसे इस मामूली-सी बात की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि राय आईसीसी को लेकर खुद में ही उलझे रहते थे, क्योंकि एक तरफ वह बीसीसीआई के गर्वनेंस पैकेज और फाइनेंसियल पैकेज से अछूते रहने पर दूसरों पर दोष मड़ते थे तो वहीं दूसरी तरफ वह आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर की तारीफें किया करते थे और कहते थे उन दोनों के संबंध अच्छे हैं। क्या यह संबंध इस बात का कारण नहीं थे, जिनकी वजह से आईसीसी को बीसीसीआई को बुरी तरह से ट्रीट करने की इजाजत दी, क्योंकि वह जानते थे कि बीसीसीआई की तरफ से पलट कर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

Story first published: Monday, November 18, 2019, 19:03 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+