लॉर्ड्स की शीर्ष 20 खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली पहले नंबर पर
नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को वर्ष 2016 में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने शीर्ष क्रम का खिलाड़ी करार दिया है। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोहली को वर्ष 2016 की कप्तान करार दिया है। इस लिहाज से कप्तान कोहली के लिए वर्ष 2016 बेहद खास रहा और उन्होंने कई कीर्तिमान के साथ कई सम्मान भी अपने नाम किए हैं।
इसे भी पढ़े- फोर्ब्स इंडिया लिस्ट: लोकप्रियता में सबसे आगे हैं विराट कोहली, सलमान-सचिन भी पीछे
अश्विन तीसरे स्थान पर
लॉर्ड्स मैदान ने कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से क्रिकेट के हर फॉर्मेट का बेहतरी खिलाड़ी करार देते हुए उन्हें इस वर्ष शीर्ष स्थान पर रखा है। यह वर्ष कोहली के लिए काफी बेहतरीन रहा है, उनके बाद इस लिस्ट मे इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेएरस्टो का आता है। वहीं टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आर अश्विन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के स्टार स्पिनर रंगना हेराथ चौथे स्थान पर हैं।
इसे भी पढ़े- रविंद्र जडेजा का रिपोर्टर से सवाल, सैलरी कितनी मिलती है तुम्हें?
रहाणे व पुजारा भी लिस्ट में
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली व स्टार गेंदबाज आर अश्विन के अलावा इस लिस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे 13वें स्थान पर हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा 18वें स्थान पर है। इन सभी खिलाड़ियों को टॉप 20 में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को इस लिस्ट में 9वां स्थान मिला है, बेन स्टोक्स को 10वां व पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिस्बाह उल हक को 11वां स्थान प्राप्त हुआ है।
खिलाड़ियों की लिस्ट
- विराट कोहली
- जॉनी बेएरस्टो
- आर अश्विन
- रंगना हेराथ
- क्रिस वोक्स
- कैगिसो रबाडा
- जो रूट
- क्विंटन डी कॉक
- मिचेल स्टार्क
- बेन स्टोक्स
- मिस्बाहउल हक
- डेविड वार्नर
- अजिंक्या रहाणे
- स्टीव स्मिथ
- यासिर शाह
- मर्लोन सैमुएल्स
- कुसल मेंडिस
- चेतेश्वर पुजारा
- इमरान ताहिर
- शकीब अल हसन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
