T-20 : कोलिन मुनरो ने फिर उड़ाईं भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां, टूट चुका है रोहित का बड़ा रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के धुआंधार ओपनर कोलिन मुनरो ने भारत के खिलाफ ऑकलैंड में पहले टी20 मैच के दाैरान धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पचासा ठोक दिया। मुनरो ने 42 गेंदों में 59 रन जड़े, जिसमें 6 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ मुनरो ने फिर साबित कर दिया कि वो भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में लुफ्त उठाते हैं। उनके रिकाॅर्ड दर्शाते हैं कि कैसे मुनरो भारत के खिलाफ गरजते हैं। मुनरो भारत के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कीवी बल्लेबाज हैं।
मुनरो भारत के खिलाफ अभी तक खेले 8 मैचों में 307 रन बना चुके हैं, जिसमें 1 शतक व 3 अर्धशतक रह चुके हैं। उन्होंने अभी तक 7,7,109*, 7, 34, 12, 72, 59 रनों की पारियां खेली हैं। मुनरो के बाद ब्रैंडन मैक्कुलम का नाम आता है जिन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। मैक्कुलम ने 4 मैचों में 261 रन बनाए हैं।
टूट चुका है रोहित का बड़ा रिकाॅर्ड
बता दें कि मुनरो सबसे तेज 100 छक्के लगाने के मामले में भी रोहित शर्मा को पछाड़ चुके हैं। रोहित ने अपने 100 छक्के 84 पारियों में पूरे किए थे तो मुनरो ने महज 60 पारियों में ही छक्कों का शतक पूरा कर लिया था। रोहित अबतक 105 मैचों में 121 छक्के लगा चुके हैं वहीं मुनरो के नाम 61 मैचों में 102 छक्के दर्ज हो चुके हैं। अब मुनरो ही ऐसे बल्लेबाज नजर आ रहे हैं जो छक्कों के मामले में रोहित को टक्कर दे रहे हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो भारत ने 6 विकेट से न्यूजीलैंड को हरा दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
