Pulwama Attack: विश्व कप में पाक के खिलाफ भारत नहीं खेला तो हो सकता है ये परिणाम
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान को अलग-अलग थलग करने की मुहिम में जुट गया है। इस साल होने वाले विश्व कप को लेकर भी बीसीसीआई के सूत्र ने बड़ी बात कही है। बीसीसीआई ने साफ किया है कि अगर भारत सरकार चाहती है कि हम विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ ना खेलें तो निसंदेह हम पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई के सूत्र ने इस बारे में कहा है कि कुछ समय बाद इस बारे में स्थिति साफ होगी, जब विश्व कप के नजदीक पहुंचेंगे।
बीसीसीआई के सूत्र के अनुसार आईसीसी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। अगर सरकार को किसी भी समय यह लगता है कि हमे पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए तो हम निसंदेह पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे। हालांकि बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलता है तो पाकिस्तान को इस मैच का अंक मिल जाएगा और वह बिना मैच खेले भी विश्व कप जीत सकते हैं। हमने इस बारे में अभी तक आईसीसी से संपर्क नहीं किया है।
बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद लगातार इस बात की मांग उठ रही है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए। टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी इस बात की मांग की थी कि भारत को विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए। हरभजन सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए मुश्किल समय है, हम अपने सुरक्षाबल के जवानों पर हुए हमले से दुखी हैं, यह अविश्वसनीय था। हमे इसके खिलाफ जरूर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट के संबंध होने चाहिए। अगर हम उनके साथ खेलते रहेंगे तो वह हमारे साथ इसी तरह का व्यवहार करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
