Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नाकाम रही है गवर्निग काउंसिल : पटौदी (लीड-1)

पटौदी ने मौजूदा संकट के लिए पूरी काउंसिल को दोषी ठहराया। एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "काउंसिल के लिए सब कुछ बढ़िया चल रहा था। मेरी नजर में मोदी ने अब तक बढ़िया काम किया है। वह एक शानदार आयोजनकर्ता के रूप में सामने आए हैं लेकिन काउंसिल के सदस्यों को किसी गलत घटना का अंदेशा क्यों नहीं था। हमें आईपीएल के बारे में पहले से ही ज्यादा सवाल खड़े करने चाहिए थे। काफी हद तक तमाम विवादों के लिए काउंसिल भी जिम्मेदार रही है।"

"मेरी नजर में यह सब पिछले वर्ष शुरू हुआ था। हमें मोदी से इस संबंध में सवाल करने चाहिए थे। करार में बदलाव के बाद काउंसिल को गड़बड़ी का अंदेशा हुआ। इससे कई लोगों के हितों को ठेस पहुंची थी। उसके बाद से ही मोदी के काम करने के तरीके पर सवाल खड़े किए जाने लगे। उसके बाद मोदी के खिलाफ काउंसिल में विरोध के स्वर उठने लगे।"

पटौदी ने कहा कि 26 अप्रैल को होने वाली काउंसिल की बैठक में मोदी को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाएगा लेकिन अगर वह बैठक में शामिल नहीं हुए तो उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कोपभाजन बनना पड़ सकता है।

पटौदी ने कहा, "मोदी अगर 26 अप्रैल की बैठक में शामिल नहीं होते हैं तो मुझे आशंका है कि उन्हें बीसीसीआई का कोप झेलना पड़ सकता है। मोदी भी इस मुश्किल से निकलने का प्रयास कर रहे हैं।"

पटौदी मानते हैं कि बीसीसीआई मोदी को 26 अप्रैल के बाद भी अपना पक्ष रखने के लिए 3-4 दिनों का वक्त दे सकता है। उन्होंने कहा, "बैठक में मोदी अगर काउंसिल से मोहलत मांगेंगे तो उन्हें बड़ी आसानी से 3-4 दिनों की मोहलत मिल जाएगी। हम सभी जानते हैं कि वह आईपीएल में व्यस्त हैं और इस लिहाज से उन्हें वक्त दिया भी जाना चाहिए।"

आईपीएल की गवर्निग काउंसिल में पटौदी और मोदी सहित 14 लोग शामिल हैं। इनमें बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन, आईपीएल के उपाध्यक्ष निरंजन शाह, आईसीसी के प्रधान सलाहकार इंद्रजीत सिंह बिंद्रा, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष एम.पी. पांडोव, बीसीसीआई उपाध्यक्ष चिरायु अमीन और अरुण जेटली, बीसीसीआई के संयुक्त सचिव संजय जगदाले, जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला, बीसीसीआई प्रवक्ता राजीव शुक्ला, पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+