नई दिल्ली। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की जगह दो नयी टीमों को जगह मिली है। पुणे और राजकोट अब आईपीएल की दो नयी टीमें होंगी। संजीव गोयनका ने पुणे टीम को आईपीएल की नीलामी में खरीदा है। जबकि इंटेक्स ने राजकोट टीम को नीलामी में अपने नाम किया है।
बीसीसीआई की वर्किंग कमेटी ने चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्ट टीम को आईपीएल से बाहर का रास्ता दिखाये जाने के बाद दो नयी टीमों को एंट्री दिये जाने का फैसला लिया था। इन दोनों नयी टीमों को दो साल के लिए मान्यता दी गयी है। साथ ही जब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की दो साल की पाबंदी के बाद वापसी होगी तो इन दोनों टीमों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।