For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3rd T20, IND vs SL: श्रीलंका को हराते ही पाकिस्तान के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करेगी विराट सेना

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच पुणे में शुक्रवार को होने वाला है। जहां भारतीय टीम के पास इस सीरीज को जीतने का मौका है वहीं श्रीलंकाई टीम के पास इस मैच में अपनी रही सही इज्जत बचाने का मौका है। श्रीलंका के खिलाफ भारत का अपनी घरेलू सरजमीं पर सबसे शानदार रिकॉर्ड रहा है और मौजूदा श्रीलंकाई टीम को देखते हुए विराट सेना का पलड़ा काफी भारी लगता है।

और पढ़ें: पुणे T20: सिर्फ 1 विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह रच देंगे इतिहास, बन जायेंगे भारत के सबसे सफल गेंदबाज

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हुए दूसरे टी20 मैच में जहां भारतीय टीम ने खेल के हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया था वहीं श्रीलंका की टीम जूझते हुए नजर आई थी। मैच के बाद श्रीलंकाई कोच मिकी ऑर्थर पर टीम से काफी नाराज दिखे और टीम को भारत से सीखने की नसीहत दी थी।

और पढ़ें: INDvAUS: एरॉन फिंच ने बताया भारत दौरे पर क्यों लगता है डर, सीरीज जीतने के लिये ला रहे सीक्रेट वेपन

पुणे टी20 से पहले आइये एक नजर डालते हैं भारत-श्रीलंका के बीच हुए मैचों के आंकड़ों और रिकॉर्ड पर, साथ ही यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है:

जीत प्रतिशत में सबसे खराब प्रदर्शन के मामले में श्रीलंका तीसरे नंबर पर

जीत प्रतिशत में सबसे खराब प्रदर्शन के मामले में श्रीलंका तीसरे नंबर पर

भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेले गये टी20 मैचों में जीत प्रतिशत की बात करें तो श्रीलंका की टीम का दुनिया में तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। श्रीलंका ने भारतीय सरजमीं पर अब तक 13 टी20 मैच खेले हैं जिसमें से उसे सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल हुई है जबकि 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते उसका जीत प्रतिशत सिर्फ 0.3 प्रतिशत है जो कि द्विपक्षीय सीरीज में सबसे खराब प्रदर्शन में तीसरे नंबर पर है।

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है जिसका इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर जीत प्रतिशत 0.125 है जबकि दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे है जिसका जीत प्रतिशत अपने घरेलू मैदान पर 0.142 प्रतिशत है।

एमसीए में दोनों टीम का रिकॉर्ड रहा है बराबर

एमसीए में दोनों टीम का रिकॉर्ड रहा है बराबर

पुणे के मैदान पर भारत-श्रीलंका के बीच अब तक 2 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें से एक बार भारत और एक बार श्रीलंका ने जीत हासिल की है। आखिरी बार जब दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी तो श्रीलंका ने भारत को 101 रनों पर ढेर कर 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। जबकि 2012 में भारतीय टीम ने श्रीलंका की टीम पर 5 विकेट से हराया था।

श्रीलंका को हरा पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी करेगा भारत

श्रीलंका को हरा पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी करेगा भारत

पुणे में अगर भारतीय टीम जीत जाती है तो वह टी20 प्रारूप में किसी एक टीम को सबसे ज्यादा बार हराने के रिकॉर्ड में पाकिस्तान की बराबरी कर लेंगे। भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक 18 टी20 मैच खेले हैं जिसमें से 12 बार उसने जीत हासिल की है। वहीं पाकिस्तान ने इस प्रारूप में न्यूजीलैंड को 13 बार हराया है। ऐसे में अगर भारतीय टीम पुणे के मैदान पर जीत हासिल कर लेते हैं तो वह इस मामले में पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी।

2012 से अजेय रहा है भारत, लगातार 12वीं सीरीज जीत सकती है विराट सेना

2012 से अजेय रहा है भारत, लगातार 12वीं सीरीज जीत सकती है विराट सेना

साल 2012 से भारतीय टीम अब तक लगातार 11 टी20 द्विपक्षीय सीरीज जीत चुकी है। इस दौरान यह तो सीरीज ड्रॉ हुई हैं, यह भारत जीता है, वह अब तक एक भी सीरीज नहीं हारा है। ऐसे में अगर पुणे में भारतीय टीम को जीत हासिल होती है तो यह उसकी 12वीं टी20 सीरीज होगी। वहीं श्रीलंकाई टीम ने विराट कोहली के डेब्यू के बाद से भारत के खिलाफ एक भी सीरीज में जीत नहीं हासिल की है। मौजूदा सीरीज विराट कोहली के डेब्यू के बाद से 19वीं द्विपक्षीय सीरीज है जिसमें भारत-श्रीलंका की भिड़ंत हो रही है। इन 19 द्विपक्षीय सीरीज में से भारत ने 16 में जीत हासिल की है, जबकि आखिरी के 10 सीरीज जिसमें विराट कोहली टीम में शामिल रहे उसमें भारतीय टीम को जीत हासिल हुई है।

पुणे के मैदान पर कैसा रहेगा मौसम

पुणे के मैदान पर कैसा रहेगा मौसम

भारत और श्रीलंका के बीच मौजूदा सीरीज का पहला मैच बारिश और गीली पिच की वजह से रद्द हो गया था जिसके बाद फैन्स की निगाह हर मैच से पहले मौसम के मूड पर रहता है। कहीं मौसम का मूड फिर किसी मैच के दौरान खराब हुआ तो एक और मैच में रद्द होने का खतरा मंडरा सकता है। हालांकि भारत और श्रीलंका के बीच पुणे में होने वाले आखिरी मैच में मौसम ने फैन्स को राहत देते हुए साफ रहने का फैसला किया है।

एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को होने वाले इस मैच में मौसम साफ रहेगा और बारिश के होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि एमसीए की पिच पर दूसरी पारी में ओस की समस्या होती है जिसको देखते हुए टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

Story first published: Thursday, January 9, 2020, 19:50 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+