For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुरेश रैना के ट्वीट के बाद पंजाब सरकार ने लिया एक्शन, जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सुरेश रैना इन दिनों बुरे दाैर से गुजर रहे हैं। हाल ही में हुई बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की माैत से रैना बेहद टूटे हुए दिखे तो वहीं अब उनकी पंजाब के पठानकोट में रहने वाली बुआ के घर में हुए जानलेवा हमले ने उन्हें हिलाकर रख दिया है। 19 अगस्त को रैना की बुआ के परिवार पर कुछ बदमाशों ने रात के समय तेजधार हथियारों से हमला किया जिसमें उनके फुफा अशोक कुमार की माैत हो गई, जबकि उनके घायल बेटे कौशल ने सोमवार को दम तोड़ दिया। आरोपियों के कोई सुराग हाथ ना लगने पर रैना ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह से मुद्दे पर गंभीर होने की बात कही, जिसके बाद पंजाब सरकार ने तुरंत एक्शन लिया।

जांच के लिए एसआईटी का गठन किया

जांच के लिए एसआईटी का गठन किया

मुख्यमंत्री के आदेश पर क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों पर हुए हमले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, जो व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी भी कर रहे हैं। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने आश्वासन दिलाया है कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि इस हमले में डी-नोटिफाइड आपराधी शामिल हो सकते हैं, जिन्हें अक्सर पंजाब-हिमाचल सीमा पर गतिविधियां करते देखा जाता है। फिलहाल एसआईटी सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। मामले की 24X7 जांच कराने के लिए संगठित अपराध नियंत्रण इकाई की विशेष टीमों को भी शामिल किया गया है।

रैना को सुरक्षा देने को तैयार है पंजाब सरकार

रैना को सुरक्षा देने को तैयार है पंजाब सरकार

पंजाब सरकार के प्रवक्ता राजकुमार वेरका ने रैना का ट्वीट सामने आने के बाद कहा कि अगर वे पंजाब में अपने परिवार से मिलने आते हैं तो उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी। प्रवक्ता ने कहा, ''रैना के ट्वीट सामने आने के बाद ये पूरा मामला पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के संज्ञान में है और पठानकोट पुलिस को जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ने के निर्देश भी सीएम ऑफिस की तरफ से दिए गए हैं। रैना अगर पंजाब में अपने परिवार से मिलने आएंगे तो उन्हें भी सुरक्षा दी जाएगी और उनकी बुआ के परिवार को भी सुरक्षा देने के निर्देश पठानकोट के एसएसपी को दिए गए हैं। रैना पंजाब पुलिस और सरकार पर विश्वास बना रखें। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।''

अकाली दल ने उठाए सवाल

अकाली दल ने उठाए सवाल

वहीं रैना के रिश्तेदारों के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद पंजाब में सियासी जंग भी शुरू हो गई है। अकाली दल ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए और पंजाब सरकार से सवाल किया कि जब देश के नामी क्रिकेटर के परिवार को इंसाफ दिलवाने में पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार कई दिन लगा सकती है, तो एक आम आदमी के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता होगा। ऐसी घटनाएं अब पंजाब में आम हो चुकी हैं। बता दें कि

Story first published: Tuesday, September 1, 2020, 21:51 [IST]
Other articles published on Sep 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+