For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मिया खलीफा को हरप्रीत बरार का पुराना ट्वीट हुआ वायरल, लोग बोले- भाई डिलीट मत करना

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में जिस तरह से पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर हरप्रीत बरार ने जबरदस्त प्रदर्शन किया उसके बाद हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। आरसीबी की खिलाफ मैच में जिस तरह से उन्होंने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल का विकेट अपने नाम किया उसके बाद वह आईपीएल के इस सीजन के सबसे बड़े स्टार के रूप में सामने आए हैं। हालांकि बरार ने क्रिकेट के मैदान पर जमकर सुर्खियां बटोरी लेकिन अब सोशल मीडिया पर अपने पुराने ट्वीट के चलते भी वह काफी चर्चा में हैं। पहले अक्षय कुमार को लेकर उनका ट्वीट वायरल हुआ था तो अब पॉर्न स्टार मिया खलीफा को जन्मदिन की बधाई का उनका पुराना ट्वीट चर्चा में है।

दरअअसल हरप्रीत बरार ने पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा को उनके जन्मदिन के मौके पर 14 फरवरी को बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा था जन्मदिन की देर से बधाई,मिया खलीफा। बरार ने यह ट्वीट 14 फरवरी को सुबह 8.39 बजे किया था। लेकिन अब यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनसे कह रहे हैं कि भाई इस ट्वीट को डिलीट मत करना है। एक यूजर ने लिखा मिया खलीफा ने भारत में किसान आंदोलन का समर्थन किया था इस वजह से बरार ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद हरप्रीत बरार को पंजाब किंग्स की टीम से खेलने का मौका मिला और इस मौके का उन्होंने जबरदस्त फायदा उठाया। आरसीबी के खिलाफ मैच में उन्होंने ना सिर्फ विकेट लिए बल्कि बल्ले से रन भी बनाए। उनके टीम में आने से पंजाब की टीम को मजबूती जरूर मिली है। आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद हरप्रीत बरार को सोशल मीडिया पर काफी सर्च किया जाने लगा और लोग उनके पुराने ट्वीट पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि बरार के ट्विट पर तकरीबन 20 हजार फॉलोवर हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर 73 हजार से अधिक फॉलोवर हैं।

Story first published: Thursday, May 6, 2021, 10:58 [IST]
Other articles published on May 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+