For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हैदराबाद के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे पंजाब के खिलाड़ी

IPL 2020: जाने क्यों Black Armbands बांधकर मैदान पर खेलने उतरे थे Punjab के Players | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 43वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान मे खेलने के लिए उतरे। पंजाब के बल्लेबाज मनदीप सिंह के पिता का निधन हो गया। उन्हीं के सम्मान में एकजुटता दिखाते हुए टीम के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी थी।

वहीं मैच का जिक्र करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट पर 126 रन पर रोक दिया था। पंजाब के लिए कप्तान केएल राहुल (27), मनदीप सिंह (17) और क्रिस गेल (20) ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल सके। कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। गेल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे और उन्हें सनराइजर्स के गेंदबाजों ने ऑफ स्टम्प के बाहर गेंद डालकर खुलकर खेलने की नहीं दिया। लेकिन अंत में गेलने जैसन होल्डर की गेंद पर खराब शॉट खेला और लॉन्ग ऑफ में वॉर्नर ने शानदार कैच लपका।

हैदराबाद की गेंदबाजी में होल्डर ने 27 रन देकर और राशिद ने 14 रन देकर दो-दो विकेट लिए। वहीं संदीप शर्मा ने 29 रन देकर दो विकेट चटकाए। जवाब में पंजाब के गेंदबाजों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। हैदराबाद ने 16.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 100 रन बना लिए थे। उनकी जीत तय लग रही थी लेकिन अंत में पंजाब के गेंदबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि हैदराबाद चारों खाने चित्त हो गई। देखते ही देखते 19.5 ओवर में हैदराबाद की टीम 114 पर ढेर हो गई। इस तरह पंजाब ने 12 रन से मैच जीत लिया। यह पंजाब की 11 मैचों में 5वीं जीत रही। वह अंक तालिका में पांचवे स्थान पर है, जबकि हैदराबाद को 11 मैचों में 7वीं हार का सामना करना पड़ा।

Story first published: Sunday, October 25, 2020, 8:16 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+