Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विजय हजारे ट्रॉफी से 'अनलकी' पंजाब बाहर, BCCI के नियम पर उठाया युवराज-हरभजन ने सवाल



नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटरों युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा विजय हजारे ट्रॉफी में आरक्षित दिन नहीं रखने के चलते अपना विरोध जाहिर किया है। इस ट्रॉफी में बारिक के कारण पंजाब की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 13 ओवर में 52/2 रन बनाए थे तभी बारिश ने खेल रोक दिया। बाद में खेल को रद्द करना पड़ा और तमिलनाडु ने सेमीफाइनल में जगह बना ली क्योंकि उनके पास पंजाब की तुलना में लीग चरण में अधिक जीत दर्ज थी।
पंजाब की हार पर फूटा भज्जी का गुस्सा-

पंजाब की हार पर फूटा भज्जी का गुस्सा-

पंजाब की इस अप्रत्याशित हार से पंजाब के खिलाड़ियों को काफी धक्का लगा है। पंजाब के क्रिकेटर मनदीप सिंह ने सबसे पहले अपनी निराशा व्यक्त की और उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "लीग चरण में बहुत ही कठिन ए / बी ग्रुप में टीम ने शानदार क्रिकेट खेला और नॉक आउट में पहुंचने के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया। अब हम बारिश के कारण क्वार्टर फाइनल खेले बिना ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मनदीप का समर्थन हरभजन ने किया। भज्जी खुद पंजाब के खिलाड़ी रहे हैं। हरभजन ने भी निराशा व्यक्त करते हुए लिखा- "बहुत खराब नियम, इन टूर्नामेंटों के लिए रिजर्व दिन क्यों नहीं रखा है। BCCI को इस पर गौर करना चाहिए और इसे बदलना चाहिए।"

युवराज ने भी किया बीसीसीआई से सवाल-

युवराज ने भी किया बीसीसीआई से सवाल-

इतना ही नहीं पंजाब के एक और महान बल्लेबाज रहे युवराज ने रिजर्व दिन नहीं होने के पीछे के तर्क पर भी सवाल उठाया और सोशल मीडिया पर लिखा, "फिर से विजय हजारे टूर्नामेंट में तमिलनाडु के खिलाफ पंजाब के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम साबित हुआ, फिर से खराब मौसम के कारण खेल रद्द कर दिया गया और अंकों के आधार पर, हम (पंजाब) सेमीफाइनल में नहीं जा सके।" हमारे पास रिजर्व दिन क्यों नहीं है? या यह घरेलू टूर्नामेंट में मायने नहीं रखता है?' युवराज ने बीसीसीआई को टैग करके सवाल पूछा है।

सीओए का 33 महीने का कार्यकाल होगा समाप्त, आज बनेंगे गांगुली BCCI के 39वें अध्यक्ष

ऐसे पहुंचा तमिलनाडु सेमीफाइनल में-

ऐसे पहुंचा तमिलनाडु सेमीफाइनल में-

इस मैच में पंजाब ने 39 ओवर में तमिलनाडु को छह विकेट पर 174 रन पर रोक दिया। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (22) और अभिनव मुकुंद (17) के बाद तमिलनाडु की शुरुआत खराब रही। लेकिन बाबा अपराजित ने धैर्य के साथ 76 गेंदों में 56 (2 चौके, 2 छक्के) रन बनाकर अपनी टीम को परेशानी से बाहर निकाला। उनके पास ऑलराउंडर विजय शंकर (13) और कप्तान दिनेश कार्तिक (11) जैसे बड़े खिलाड़ी थे जो कुछ खास नहीं कर सके। वॉशिंगटन सुंदर की 39 गेंदों में नाबाद 35 रन की बदौलत तमिलनाडु ने 170 रन का आंकड़ा पार किया। इसके जवाब में पंजाब ने 12.2 ओवर में दो विकेट पर 52 रन बनाए थे, जिसमें सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (6) और अनमोलप्रीत सिंह (9) आउट हो गए थे। बाद में बारिश के कारण खेल को आखिरकार रद्द कर दिया गया। तमिलनाडु ने लीग चरण में पंजाब की तुलना में अधिक जीत के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तमिलनाडु ने ग्रुप सी में नौ में से नौ मैच जीते थे।

Story first published: Wednesday, October 23, 2019, 10:28 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+