Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

KXIP vs RCB: विराट ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी पंजाब की टीम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज हो चुका है और आज लीग के छठे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कर रही है। जहां विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम अपना पहला मैच जीतकर आ रही है तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले अंपायर कॉन्ट्रोवर्सी और फिर सुपरओवर में मिली हार के चलते जीत की दहलीज पर होने के बावजूद उसका स्वाद लेने से दूर रह गई थी। ऐसे में दोनों ही टीमें आज दुबई के मैदान पर हर हाल में जीत हासिल करना चाहेंगी।

दुबई के मैदान पर अपने आईपीएल कैपेंन का दूसरा मैच खेलने उतरी आरसीबी की टीम के लिये कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं इसके साथ ही वह आज के मैच में बिना किसी बदलाव के साथ उतरे हैं।

और पढ़ें: KXIP vs RCB: आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी पंजाब, दूसरे नंबर पर दिल्ली

वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आज के मैच में 2 बदलाव किया है। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने क्रिस जॉर्डन की जगह जिम्मी नीशम और कृष्णप्पा गौतम की जगह मुरुगन अश्विन को टीम में शमिल किया है।

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनोंं टीमों ने 12-12 बार जीत हासिल की है। वहीं पिछले 5 मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने लगातार 4 बार पंजाब की टीम को हराने का काम किया है। शारजाह के पिच की बात करें तो आज के मैच में टीम के लिये रनों का पीछा करना काफी आसान रहेगा।

और पढ़ें: MI vs KKR: मुंबई ने पहली बार यूएई में जीता मैच, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग 11: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, निकोलस पूरन, जिम्मी नीशम, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, मुरुगन अश्विन, शेल्डन कॉट्रेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11: एरॉन फिंच, देवदत्त पड्डिकल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, जोश फिलिप, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, डेल स्टेन।

Story first published: Friday, September 25, 2020, 18:34 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+