Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs BAN 1st Test : भारत के नाम रहा पहला दिन, चारों खाने चित्त होती दिखी बांग्लादेश टीम

india

इंदौर: भारत और बांग्लदेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच इंदौर में जारी है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 37 व चेतेश्वर पुजारा 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं रोहित शर्मा सिर्फ 6 रन ही बना सके। वहीं बांग्लादेश की पहली पहली पारी महज 150 रनों परी सिमट गई। इस मैदान पर अभी तक के सभी प्रारूपों में भारत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा है। यहां कुल मिलाकर 7 मैच खेले गए हैं और 8वें मैच में भी भारत ने दमदार शुरुआत करते हुए बांग्लादेश को 150 रनों पर ऑल-आउट कर दिया है। एक बार फिर से भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। शमी ने 3 और ईशांत-उमेश ने 2-2 विकेट लिए।

इसके जवाब में भारत की शुरुआत भी बहुत अच्छी नहीं हुई है और रोहित शर्मा 6 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित के बाद मयंक-पुजारा की जोड़ी ने ठोस खेल का मुजायरा करते हुए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।

बांग्लादेश ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। इसके बाद शादमान इस्लाम और काएस 6-6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शमी ने मोहम्मद मिथुन को 13 रन के निजी स्कोर पर चलता कर दिया। पहले सत्र में भारत के तीनों तेज गेंदबाजों को विकेट मिले हैं और बांग्लादेश ने लंच ब्रेक तक 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए थे।

लंच के बाद अश्विन ने अपनी फिरकी का जादू चलाना शुरू किया और मोमिनुल हक (37) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद मोमिनुल-रहीम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई जिसके चलते बांग्लादेश को कुछ राहत मिली लेकिन अश्विन ने बांग्लदेशी कप्तान मोमिनुल के बाद महमूदुल्लाह (10) को भी आउट करके मेहमानों को पांचवां झटका दे दिया। इसके बाद शमी ने लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर बांग्लादेश के विकेटों की संख्या 7 कर दी।

चायकाल के बाद भारत ने बांग्लादेश को समेटने में देरी नहीं लगाई और ईशांत-उमेश ने एक-एक विकेट लेने के अलावा जडेजा के शानदार थ्रो ने बाकी के तीन विकेट लेकर मेहमानों को 150 रनों पर ढेर कर दिया।

1
46119

भारत और बांग्लदेश की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक 9 टेस्ट खेले गए हैं, इनमें से भारत ने 7 जीते हैं और दो मैच ड्रा रहे हैं। बांग्लादेश को अभी भी भारत के खिलाफ पहली टेस्ट जीत का इंतजार है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज हुई थी जो भारत ने 2-1 से जीत ली।

इस टेस्ट सीरीज के साथ ही भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली वापस लौट आए हैं जबकि बांग्लादेश की कमान मोमिनुल हक संभाल रहे हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच को लेकर मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के चीफ क्यूरेटर ने कहा है कि पहले पांच दिवसीय मुकाबले के लिए 'लाइव विकेट' तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, 'हमने टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों के मुताबिक लाइव विकेट बनाया है। इस विकेट में गेंदबाजों और बल्लेबाजों, दोनों की मदद के लिए कुछ ना कुछ है।'

ऐसे में टीम इंडिया ने पिच को देखते हुए तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है।

भारत की टेस्ट प्लेइंग इलेवन-

भारत (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली , अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा

बांग्लादेश की टेस्ट प्लेइंग इलेवन-

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): इमरुल काइस, शादमान इस्लाम, मोहम्मद मिथुन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, लिटन दास, मेहदी हसन, तयाजुल इस्लाम, अबू जैद, एबादत हुसैन

India vs Bangladesh Live Score 1st Test Day 1-

04:49 PM

मयंक-पुजारा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है और भारत एक बार फिर से ठोस शुरुआत की ओर बढ़ रहा है.

03:42 PM

रोहित 6 रन बनाकर आउट, भारत को पहला झटका लगा है.

02:57 PM

150 रनों पर सिमटी बांग्लादेश की पारी. एक बार फिर से सभी तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. शमी ने 3 और ईशांत-उमेश ने 2-2 विकेट लिए.

02:50 PM

चाय के बाद बांग्लादेश को लगे 2 झटके, 9 विकेट आउट हो चुके हैं. लिटन दास 21 रन बनाकर आउट हुए और ताइजुल इस्लाम भी रन आउट हो गए.

01:37 PM

बांग्लादेश की आधी टीम आउट, अश्विन को दूसरी सफलता मिली है. उन्होंने महमदुल्लाह को 10 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है.

01:07 PM

लंच के बाद भारत को चौथी सफलता मिल गई है, मोमिनुल आउट हुए. बांग्लादेश के चार विकेट गिरे.

12:43 PM

मोमिनुल-रहीम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई.

12:02 PM

बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक और अनुभवी बल्लेबाज मुस्फिकर रहीम इस समय क्रीज पर क्रमशः 22 और 14 रन बनाकर टिके हैं.

11:42 AM

भारतीय तेज गेंदबाजों के नाम रहा पहला सत्र. इसमें बांग्लादेश के 3 विकेट पर 63 रन बनाए हैं.

11:07 AM

मिथुन के रूप में बांग्लादेश को तीसरा झटका, शमी ने लिया विकेट. पहले सत्र में भारत के तीनों तेज गेंदबाजों को विकेट मिले हैं।

10:08 AM

बांग्लादेश के दोनों ओपनर सस्ते में आउट हो चुके हैं, ईशांत को यह विकेट मिला है. शादमान 6 रन बनाकर आउट हुए.

10:01 AM

उमेश ने दिलाई पहली सफलता, काएस 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

09:38 AM

मैच शुरू हो चुका है. काएस-शादमान की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर है.

09:12 AM

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): इमरुल काइस, शादमान इस्लाम, मोहम्मद मिथुन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, लिटन दास, मेहदी हसन, तयाजुल इस्लाम, अबू जैद, एबादत हुसैन

09:09 AM

भारत (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली , अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा

09:02 AM

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी करने का फैसला

Story first published: Thursday, November 14, 2019, 17:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+