गावस्कर ने चुनी भारत-पाकिस्तान की संयुक्त प्लेइंग इलेवन, धाकड़ ओपनर के रोल में सहवाग
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने एक भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलाकर प्लेइंग इलेवन बनाई है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह भले ही सर्वश्रेष्ठ ग्यारह खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं लेकिन ये वह खिलाड़ी हैं जिनको वे आपस में साथ खेलते हुए देखना चाहेंगे।
सुनील गावस्कर के क्रिकेट दौर में भारत-पाक दौरे काफी नियमित थे और दोनों देशों के बीच क्रिकेट को लेकर जबरदस्त प्रतिद्वंदता देखने को मिलती थी। पाकिस्तान अक्सर 21वीं सदी से पहले भारत पर हावी ही रहा है लेकिन भारतीय टीम ने प्रतिद्वंदता का स्तर कभी कम नहीं होने दिया।

गावस्कर ने चुनी भारत-पाकिस्तान की संयुक्त टीम
इसी बीच दोनों देशों में ऐसे कई खिलाड़ी आए जिनको साथ खेलते हुए देखने का आनंद कुछ और होता। आइए देखते हैं सुनील गावस्कर ने अपनी टीम में दोनों देशों के कौन से ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया है।
मैं जानता था, धोनी के रहते मुझे जगह नहीं मिलेगी, उन्होंने सारे मौके भुनाए: साहा
सोनी टेन शो पिट स्टॉप और ब्लू रेवोल्यूशन सीरीज पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा के साथ बात करते हुए, गावस्कर ने कहा कि चाहे जो भी हो अगर यह टीम वास्तव में खेले या नहीं, तो भी यह ड्रेसिंग रूम की शान होगी। लड़कों को ड्रेसिंग रूम से बाहर निकालना मुश्किल होगा क्योंकि उन्हें इतना मजा आ रहा होगा।

सहवाग को ओपनिंग के लिए चुना-
गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग और पाकिस्तान के प्रसिद्ध हनीफ मोहम्मद की सलामी जोड़ी को चुना। गावस्कर ने पाकिस्तान के महान जहीर अब्बास को नंबर 3 पर और भारत के सचिन तेंदुलकर को 4 दिया। पूर्व भारतीय बल्लेबाज गुंडप्पा विश्वनाथ को नंबर 5 पर और कपिल देव को नंबर 6 पर लिया। इमरान खान ने इसके बाद जगह पाई जिसके बाद गावस्कर ने सैयद किरमानी को अपना विकेटकीपर नंबर 8 पर चुना।

गावस्कर की भारत-पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन
वसीम अकरम, अब्दुल कादिर और भारत के पूर्व लेग स्पिनर बीएस चंद्रशेखर ने टीम को पूरा किया।
गावस्कर की भारत-पाकिस्तान एकादश: हनीफ मोहम्मद, वीरेंद्र सहवाग, जहीर अब्बास, सचिन तेंदुलकर, गुंडप्पा विश्वनाथ, कपिल देव, इमरान खान, सैयद किरमानी, वसीम अकरम, अब्दुल कादिर, बीएस चंद्रशेखर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
