Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: ऑकलैंड में लोकेश राहुल ने क्यों बदला बल्लेबाजी का अंदाज, मैच के बाद किया खुलासा

नई दिल्ली। ऑकलैंड के ईडन पार्क में रविवार को खेले गये दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने एक बार न्यूजीलैंड को 7 विकेट की करारी शिकस्त दी। भारत के लिये एक बार फिर मैच के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल जिन्होंने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जमाया। हालांकि पहले मैच की तुलना में इस मैच में केएल राहुल का अर्धशतक काफी धीमा रहा। केएल राहुल ने पहले टी20 मैच में महज 27 गेंद में 56 रन की पारी खेली थी लेकिन दूसरे टी20 मैच में 50 गेंद में 57 रन की पारी खेली।

और पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में इन 5 खिलाड़ियों के दम पर फहरा तिरंगा, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

मैच के बाद केएल राहुल ने बताया कि पहले मैच से लेकर दूसरे मैच के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ जो उन्हें अपनी विस्फोटक पारी छोड़कर संभलकर खेलना पड़ा।

और पढ़ें: IND vs NZ: युवराज सिंह-सुरेश रैना को पीछे छोड़ केएल राहुल निकले आगे, ईडन पार्क में रचा इतिहास

राहुल ने बताया आज क्यों ऑकलैंड में बदला बल्लेबाजी का अंदाज

राहुल ने बताया आज क्यों ऑकलैंड में बदला बल्लेबाजी का अंदाज

मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए लोकेश राहुल ने बताया कि आखिरकार क्यों उनकी यह पारी पहले मैच की तुलना में धीमी थी। राहहुल ने बताया कि पहले मैच की तुलना में रविवार को ईडन पार्क की पिच काफी धीमी हो गई थी जिस वजह से उन्हें अपने बल्लेबाजी के तरीके में बदलाव करना पड़ा।

मैच के बाद केएल राहुल ने कहा, ‘बेशक हालात अलग थे, लक्ष्य अलग था, कुछ दिन पहले हम जिस पिच पर खेले थे उसकी तुलना में पिच अलग थी। इसलिए मुझे पता था कि मैं उस तरह नहीं खेल सकता जैसा कुछ दिन पहले खेला था।'

आज के मैच में मेरी जिम्मेदारी काफी अलग थी

आज के मैच में मेरी जिम्मेदारी काफी अलग थी

मैच के बाद राहुल ने कहा कि पहले मैच की तुलना में पिच काफी अलग थी इस वजह से खेल में बदलाव करना पड़ा और इसी के चलते आज मेरी जिम्मेदारी भी काफी अलग थी। राहुल ने बताया कि जब रोहित और कोहली जल्दी चले गये तो मुझे जिम्मेदारी संभालनी थी इसलिये गियर में चेंज करना पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘आज मेरी जिम्मेदारी अलग थी। हमने अपने सीनियर बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के विकेट जल्दी गंवा दिए इसिलए मुझे टिके रहना था और सुनिश्चित करना था कि मैं मैच को खत्म करूं।'

अहम मौके पर अय्यर के साथ निभाई साझेदारी

अहम मौके पर अय्यर के साथ निभाई साझेदारी

विराट कोहली और रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय टीम अचानक से खतरे में आ गई थी, तभी श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिये 86 रनों की साझेदारी की। स्कोर ज्यादा बड़ा न होने की वजह से भारतीय टीम को सिर्फ संयम के साथ बल्लेबाजी करनी थी।

मैच के बाद राहुल ने कहा कि उन्होंने परिस्थिति को देखते हुए अपने शॉट सेलेक्शन और खेल को पढ़ने की क्षमता में सुधार किया है। भारत और न्यू जीलैंड के बीच तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हैमिल्टन में 29 जनवरी को खेला जाएगा।

Story first published: Monday, January 27, 2020, 11:58 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+