Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान ने बांग्लादेश टीम को दी कड़ी सुरक्षा, सामने आया वीडियो

नई दिल्ली। बांग्लादेश की टीम टी20 सीरीज 2-0 से गंवाने के बाद 7 फरवरी को लाहौर में पहला टेस्ट मैच खेलेगी। 20 ओवरों की सीरीज मेहमान टीम के लिए एक चुनौती साबित हुई, क्योंकि वे शाकिब-अल-हसन में अपने अनुभवी खिलाड़ियों के बिना थे, जिन्हें आईसीसी ने एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था और मुशफिकुर रहीम, जिन्होंने पाकिस्तान आने से सुरक्षा का हवाला देकर मना कर दिया था।

लेकिन अब पाकिस्तान ने सुरक्षा का वादा निभाते हुए सबको दिखाने का प्रयास किया कि वो किसी भी टीम के लिए कड़ी सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार हैं। कड़ी सुरक्षा ब्योरे के बीच बांग्लादेश टीम होटल से गद्दाफी स्टेडियम मेंअभ्यास सत्रों के लिए पहुंची। इस दाैरान 10,000 पुलिसकर्मियों और अर्ध-सैन्य कर्मियों को टीम की सुरक्षा के लिए साथ भेजा गया। वीडियो में देख सकते हैं कि खिलाड़ियों की बस के आगे पीछे गाड़ियों का काफिला चला हुआ है। बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने सुरक्षा की प्रशंसा की। पाकिस्तान बोर्ड ने कहा कि वह मेहमान टीम को 24 घंटे कड़ी सुरक्षा प्रदान करेंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने देश का दौरा करने वाली सभी टीमों को राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा देने का वादा किया था क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को वापस घर लाना चाहते थे। पहले भी जब श्रीलंका T20I सीरीज के लिए पाकिस्तान आई थी तो उनके प्रमुख खिलाड़ी नहीं आए थे। लेकिन पाकिस्तान द्वारा किए गए सुरश्रा प्रबंध से संतुष्ट होकर, श्रीलंका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी ताकत झोंक दी, जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास के तहत खेला गया था।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने अधिकारियों को सुरक्षा की जांच करने के लिए पाकिस्तान पहले ही भेज दिया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों की पूरी सुरक्षा मांगी थी, जिसे पाक बोर्ड निभाता नजर आ रहा है। यू-ट्यूब पर सुरक्षा का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे पाकिस्तान की सेना व पुलिस बल खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से अलर्ट है।

Story first published: Tuesday, January 28, 2020, 18:42 [IST]
Other articles published on Jan 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+