Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीवी सिंधु ने जीता सैैयद मोदी इंटरनेशनल महिला एकल खिताब

लखनऊ। स्टार बैंडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधुं ने सैयद मोदी ग्रांड प्री गोल्ड बैडमिंटन का एक खिताब अपने नाम कर लिया है। लखनऊ के बीबीडी अकादमी में सिंधु ने ग्रेगोरिया मरिस्का को 21-13, 21-4 से हराकर वीमेन सिंगल का खिताब अपने नाम कर लिया और इस वर्ष की शानदार शुरुआत की है। सिंधु ने पूरे मैच में एकतरफा खेल खेलते हुए मरिस्का को दोनो ही सीधे सेटं में हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।



इससे पहले सिंधुन ने इंडोनेशिया की चौथी वरीयता प्राप्ता फितरियानी फितरियानी को 21-11 21-19 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। जिसके बाद उन्होंने इंडोनेशिया की मरिस्का को सीधे सेटों में हराकर फाइनल मुकाबला भी अपने नाम किया है। इस जीत के साथ ही सिंधु का इस वर्ष का यह पहला खिताब है।

सिंधु ने इससे पहले अपना पहला सुपुर सीरीज प्रीमियर टाइटल चायना ओपन जीता था। फाइनल मुकाबले में सिंधु ने इंडोनेशिया की फितरियानी को 21-11, 21-19 से हराया था। वहीं दूसरी तरफ पुरुषों के मुकाबले मे समीर वर्मा ने साई प्रनीथ को 21-19, 21-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+