नई दिल्ली। एशिया कप में भारत के हाथों जब पाकिस्तान हारा था तो पाक मॉडल कंदील बलोच ने अपने पाक क्रिकेट टीम के कैप्टन शाहिद अफरीदी को पागल कहा था लेकिन अब ये उनके लिए बीती बात हो चुकी है क्योंकि अब कंदील ने अफरीदी के लिए एक हॉट मैसेज भेजा है।
कंदील बलोच ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से अफरीदी को वीडियो मैसेज भेजा है जिसमें उन्होंने काफी उत्तेजक अंदाज में अफरीदी से कहा कि शाहिद आप इस समय सब कुछ भूल जाओ और बस याद रखो कि आज भारत को हराना है। आप ये भूल जाओ कि आप भारत के होम ग्राउंड में हैं और आपके चारों ओर सन्नीलियोन, कैटरीना और करीना है।
आपके लिए आपके वतन में खूब सारा प्यार भी है और हुस्न भी है। बस आज आज जीत जाओ फिर देखो मैं आपके लिए सबकुछ करने के लिए तैयार हूं, आप कहोगे तो मैं आपके लिए बूम-बूम स्ट्रिप डांस भी करूंगी।
देखें वीडियो