Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: एक ही सीरीज में केएल राहुल ने तोड़ दिए कोहली के दो बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगनी में टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में विराट कोहली के बिना खेलने उतरी और कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जवाब में भारत की शुरुआत संजू सैमसन के कारण खराब रही क्योंकि केरल का यह प्रतिभाशाली बल्लेबाज एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में परफॉर्म करने में विफल रहा और केवल 2 बनाकर चलता बना।

राहुल ने बनाया द्विपक्षीय टी20 सीरीज का रिकॉर्ड

राहुल ने बनाया द्विपक्षीय टी20 सीरीज का रिकॉर्ड

लेकिन यह एक बार फिर से लोकेश राहुल और रोहित शर्मा थे जिन्होंने भारतीय पारी की नैया को पार लगाने का प्रयास किया। रोहित इस बार नंबर तीन पर बैटिंग करने आए थे और रिटायर हर्ट होने से पहले उन्होंने 41 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। इसके अलावा लोकेश राहुल ने 33 गेंदों पर 45 रन बनाए जिसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बढ़िया रिकॉर्ड दर्ज करा दिया है।

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुबमन गिल ने जड़ा शानदार दोहरा शतक

कोहली के रिकॉर्ड को दो बार पछाड़ा

कोहली के रिकॉर्ड को दो बार पछाड़ा

राहुल किसी टी20 इंटरनेशनल द्विपक्षीय सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा करने के लिए उन्होंने अपनी टीम के कई दिग्गजों को पछाड़ दिया है। राहुल ने इस सीरीज में रनों की बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए 5 पारियों में 224 रन बनाए जबकि उनका औसत रहा 56 का। इतना ही नहीं, राहुल का स्ट्राइक रेट भी काफी प्रभावी रहा और उन्होंने 144.52 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने

इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने

इससे पहले किसी टी20 द्विपक्षीय सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 में बनाया था। इस मामले में नंबर तीन पर भी कोहली ही विराजमान हैं जिन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 183 रन बनाए। लेकिन यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि कोहली ने जहां ये रन तीन मैचों की टी20 सीरीज में बनाए थे तो वहीं राहुल ने 5 मैच खेले हैं।

Story first published: Sunday, February 2, 2020, 15:17 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+