पार्नेल ने रविवार को डेक्कन चार्जर्स के साथ खेले गए अहम मुकाबले से ठीक पहले अभ्यास के दौरान जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत की थी। सोमवार को इस चोट की जांच की गई। चिकित्सकों ने कहा कि पार्नेल की चोट गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए स्वदेश लौटना होगा।
दिल्ली की टीम ने इस वर्ष फरवरी में हुई नीलामी में पार्नेल को 610,000 डॉलर में हासिल किया था। दो मैच खेलने के बाद अब पार्नेल दिल्ली की टीम का साथ छोड़कर स्वदेश लौटने की तैयारी में हैं, जहां दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के चिकित्सक उनकी चोट की जांच करेंगे।
दिल्ली की टीम पहले ही अपने कप्तान गौतम गंभीर के चोटिल होने से परेशान है। कप्तान की गैरमौजूदगी में उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पार्नेल की चोट दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए बड़ा झटका है क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले उसके कप्तान ग्रीम स्मिथ पहले ही चोटिल होकर स्वदेश लौट चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।