Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम का कप्तान बनना चाहते हैं डील एल्गर

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-1 से हार झेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने फॉफ डुप्लेसिस को कप्तानी से आराम दे दिया है, इसके बाद से बोर्ड लगातार टेस्ट टीम के नये कप्तान के नामों को लेकर विचार कर रहा है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम की कमान संभालने को लेकर टीम के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने अपनी दिलचस्पी दिखाते हुए कहा कि वह टेस्ट प्रारूप में टीम की कमान संभालने को तैयार हैं।

दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम का नया कप्तान बनने को लेकर एल्गर ने कहा कि वह टीम का नेतृत्व करने में काफी सहज हैं और अगर उन्हें इस बात की जिम्मेदारी दी जाये तो वह गंभीरता से कप्तानी के रोल को अदा करेंगे। उल्लेखनीय है कि फाफ डु प्लेसिस ने फरवरी में अपनी टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और बतौर खिलाड़ी टीम में उपलब्ध रहने की बात की थी।

और पढ़ें: कोहली-स्मिथ के स्तर पर खेल रहे हैं बाबर आजम, मिस्बाह ने की जमकर तारीफ

एल्गर ने सीएसए को दिए इंटरव्यू में कहा, 'टेस्ट कप्तानी निश्चित रूप से आसान नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि नेतृत्व करना मेरे अंदर है। मैं पहले भी कप्तानी कर चुका हूं, स्कूल से लेकर प्रांतीय स्तर की टीम तक और फ्रैंचाइजी स्तर तक। मैंने इसका लुत्फ उठाया और अगर मुझसे कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के लिए पूछा गया तो मैं निश्चित रूप से इसके बारे में गंभीरता से विचार करूंगा क्योंकि यह मेरे लिए काफी मायने रखेगी।'

गौरतलब है कि डुप्लेसिस के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद से ही कयास लगाई जा रही थी कि सीमित ओवर्स प्रारूप की ही तरह क्रिकेट साउथ अफ्रीका टेस्ट प्रारूप की कप्तानी भी क्विंटन डि कॉक को सौंपने वाला है। हालांकि खुद सीएसए ने इस बात पर बयान जारी कर साफ कर दिया कि वह डिकॉक के वर्कलोड को ज्यादा बढ़ाना नहीं चाहते इसलिये टेस्ट मैचों की कप्तानी किसी और को सौंपी जायेगी।

और पढ़ें: जब जावेद मियांदाद ने ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी से लिया पंगा, मिला मुंहतोड़ जवाब

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच जुलाई में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है लेकिन क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अब तक अपने नये टेस्ट कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है। सीएसए अब भी टेस्ट कप्तानी के लिए खिलाड़ी ढूंढ रहा है।

Story first published: Tuesday, May 26, 2020, 15:44 [IST]
Other articles published on May 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+