क्या ब्राजील में ब्राजील के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएगा जर्मनी
ब्राजील। एक माह पहले ब्राजील में फुटबॉल के जिस महासमर का आगाज हुआ था, आज वह महासमर अपने अंजाम तक पहुंच जाएगा। जर्मनी और अर्जेंटीना, दो शक्तिशाली टीमें आज रियो डि जिनेरियो के मरकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
जर्मनी ने पिछले दिनों मेजबान ब्राजील के छठें विश्व कप जीतने के सपने को 7-2 से तोड़कर रख दिया है और तब जाकर वह कहीं फाइनल में पहुंचा है।
हालांकि रविवार को जब यह दोनों टीमें एक-दूसरे के सामने होंगी तो वर्ल्ड कप को जीतने के लिए जी-जान लड़ाकर खेलेंगी। वजह है दोनों ही देश पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से इस सपने को पूरा करने की कोशिशों में लगे हैं, लेकिन हर बार ही उन्हें असफलता हाथ लगी है।
जर्मनी ने तीन बार वर्ष 1954, 1974 और 1990 में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था तो वहीं अर्जेंटीना ने दो बार वर्ष 1978 और 1986 में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। इतना तो तय है कि यह फाइनल बहुत ही रोमांचक होने वाला है। आगे की स्लाइड्स में इस मैच से जुड़े कुछ खास तथ्यों पर एक नजर डालिए।

एतिहासिक स्टेडियम
रविवार को फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के तहत जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमें रियो के एतिहासिक एस्टाडियो डो मारकाना स्टेडियम पर भिड़ेंगी और यह स्टेडियम अपने आप में काफी एतिहासिक है। वर्ष 1950 में शुरू होने वाले इस स्टेडियम में 1950 के वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ब्राजील और उरुग्वे का आमना सामना हुआ था। उस मैचे में उरुग्वे ने ब्राजील को 2-1 से शिकस्त दी थी।

76,935 लोगों की क्षमता
एस्टाडियो डो मारकाना के लिए यह वर्ष 1950 के बाद दूसरा मौका होगा जब वह वर्ल्ड कप के फाइनल का गवाह बनेगा।

तीसरी बार टकराएंगे जर्मनी और अर्जेंटीना
वर्ष 2014 का फीफा फाइनल जर्मनी और अर्जेंटीना के लिए तीसरा मौका है जब यह टीमें वर्ल्ड कप के फाइनल में आपस में भिडेंगी। यह वर्ल्ड कप में एक इतिहास है।

जर्मनी ने लिया बदला
वर्ष 1986 के फाइनल में जर्मनी और अर्जेंटीना का मैच आज भी लोगों को याद है। उस मैच में अर्जेंटीना ने जर्मनी को 3-2 से मात दी थी लेकिन ठीक चार वर्ष बाद जब एक बार फिर दोनों टीमें एक-दूसरे के सामने आईं तो जर्मनी ने अपना बदला लिया। उस मैच में जर्मनी ने अर्जेंटीना को 1-0 से धूल चटाकर वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया था।

जर्मनी के आगे टिक नहीं सका अर्जेंटीना
यह जानकारी अर्जेंटीना के फैंस को निराश कर सकती है क्योंकि वर्ष 1986 के बाद से जितने भी फाइनल्स में अर्जेंटीना का मुकाबला जर्मनी से हुआ है, उन सभी में अर्जेंटीना को हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां तक कि वर्ष 2010 में साउथ अफ्रीका में आयोजित वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जर्मनी ने अर्जेंटीना का 4-0 से पीटकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था।

आठ में से सिर्फ चार मैच जीते
वर्ल्ड कप के अलावा हाल के समय में अर्जेंटीना और जर्मनी के बीच आठ फुटबॉल मैच खेले गए हैं जिनमें से चार मैचों में अर्जेंटीना को हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ने आखिर बार अगस्त 2012 में एक फ्रेंडली मैच खेला था।

हर मैच जीतकर पहुंची फाइनल में
इस वर्ल्ड कप में जर्मनी और अर्जेंटीना दोनों ही टीम अजेय रही हैं। अर्जेंटीना ने फाइनल तक पहुंचने के लिए अपने सभी छह मैचों में जीत दर्ज की है। जर्मनी को भी कोई हरा नहीं सका है हालांकि उन्हें एक ड्रॉ मैच से संतोष करना पड़ा था।

35 करोड़ डॉलर का इनाम
जर्मनी या फिर अर्जेंटीना जो भी टीम वर्ल्ड कप का फाइनल जीतेगी उसके हिस्से में बतौर इनामी राशि 35 करोड़ डॉलर की राशि आएगी। वहीं उपविजेता को मैच के इनाम स्वरूप 25 करोड़ डॉलर इनाम में मिलेंगे।

अर्जेंटीना के लिए पांचवां
जर्मनी की टीम आंठवीं बार फाइनल में पहुंची है और उसने वर्ष 1954, 1974 और 1990 में वर्ल्ड कप का टाइटल जीता था। वहीं अर्जेंटीना के लिए यह पांचवां मौका है जब वह वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। अर्जेंटीना ने वर्ष 1978 और वर्ष 1986 में वर्ल्ड जीता था।

ब्राजील का रिकॉर्ड होगा बराबर
अगर रविवार को खेले जाने वाले फाइनल में जर्मनी जीत जाता है तो वह ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन जाएगा जिसने चार या इससे ज्यादा बार वर्ल्ड कप जीता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications