For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूरी ना होती हरभजन की हैट्रिक, अगर आज की तरह बल्लेबाज को तब भी होती ये छूट, देखें वीडियो

नई दिल्ली। क्रिकेटर हरभजन सिंह के नाम कई उपलब्धियां हैं, लेकिन उनमें से कोई सबसे खास है तो वो है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2001 में ली गई हैट्रिक। हरभजन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस समय टेस्ट क्रिकेट की पहली हैट्रिक ली थी। टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले हरभजन पहले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने ये काम 11 मार्च 2001 को ईडन गार्डन्स में किया था। उन्होंने अपनी उस हैट्रिक के दौरान रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न को आउट किया था। लेकिन अब हरभजन की इस हैट्रिक पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल है कि अगर माैजूदा समय में जो बल्लेबाजों को छूट दी जाती है अगर वो उस समय होती तो क्या हरभजन की हैट्रिक पूरी होती।

हरभजन की हैट्रिक पर एडल गिलक्रिस्ट ने सवाल उठाए हैं, जिनका हरभजन ने दूसरा विकेट निकाला था। करीब 18-19 साल के बाद गिलक्रिस्ट ने हरभजन की हैट्रिक को सवालों के घेरे में ले लिया है। गिलक्रिस्ट ने इतने सालों के बाद भज्जी की हैट्रिक पर सवाल उठाते हुए भज्जी की हैट्रिक का वो वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने नो डीआरएस लिखा है यानि उस दौरान डीआरएस नहीं था। एडम गिलक्रिस्ट के कहने का मतलब यह रहा कि वो जिस गेंद पर भज्जी की हैट्रिक के शिकार बने वो गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लगने के बाद पैड पर लगी थी।

गिलक्रिस्ट को अंपायर ने एल्बीडब्ल्यू आउट दिया था। लेकिन अब वीडियो के देखकर ऐसा प्रतीक हो रहा है कि गेंद पैड से लगने से पहले गिलक्रिस्ट के बल्ले से लगी है। अगर डीआरएस होता तो फैसला गिलक्रिस्ट के हक में जाता। बता दें कि इस टेस्ट मैच में भारत ने सभी को पूरी तरह चौंका दिया था। हरभजन की हैट्रिक से उबरते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 445 रन बनाए। भारत 171 रन बनाकर आउट हो गया। स्टीव वॉ ने भारत को फॉलोऑन दिया और यहीं वह गलती कर बैठे। वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ द्वारा की लंबी साझेदारी से भारत ने 7 विकेट पर 657 रन बनाकर पारी घोषित की। फिर ऑस्ट्रेलिया 212 रन पर आउट हो गया और भारत ने 171 रन से मैच जीत लिया।

Story first published: Wednesday, September 4, 2019, 16:44 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+