कोहली की कप्तानी पर उठे सवाल, पूर्व पाक क्रिकेटर बोला- लोग आपको याद नहीं करेंगे
नई दिल्ली। किसी भी कप्तान का यह सपना रहता है कि वो अपनी माैजूदगी में टीम को कोई आईसीसी विश्व कप का खिताब दिलाए, ताकि जीवनभर में उनको उसके चलते याद किया जाए। भारतीय टीम के लिए कपिल देव ने अपनी कप्तानी के समय विश्व कप जीता था, महेंद्र सिंह धोनी तीनों आईसीसी खिताब पाने वाले इकलाैते कप्तान हैं। लेकिन विराट कोहली की कप्तानी में टीम अभी तक तीन आईसीसी टूर्नामेंट खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें कभी खिताब जीतने का माैका नहीं मिल पाया। वहीं अब कोहली की कप्तानी को लेकर एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सवाल उठाया है।
सबसे पहले वे 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ हार गए, तो न्यूजीलैंड ने उन्हें 2019 एकदिवसीय विश्व कप सेमीफाइनल में दिल तोड़ने वाली हार दी। अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम को हार मिली है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान, सलमान बट ने भारतीय कप्तान को आईसीसी ट्राॅफी जीतने के लिए कहा है।

लोग टूर्नामेंट जीतने वाले को याद करते हैं
बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "आप एक बहुत अच्छे कप्तान हो सकते हैं लेकिन अगर आप कोई खिताब नहीं जीतते हैं, तो लोग आपको याद नहीं करेंगे। हो सकता है कि आप एक अच्छे कप्तान हों और आपके पास अच्छी योजनाएं हों लेकिन हो सकता है कि आपका गेंदबाज उस पर अमल न कर पाए। इसलिए किस्मत को भी साथ देना होगा। लोग केवल टूर्नामेंट जीतने वालों को ही याद करते हैं।"

अलग श्रेणी के क्रिकेटर हैं कोहली
उन्होंने कहा, "कभी-कभी आप एक महान कप्तान नहीं हो सकते हैं लेकिन आपकी टीम बहुत अच्छी हो सकती है और आप एक बड़ा खिताब जीत सकते हैं। इसलिए यह एक कप्तान को परिभाषित नहीं करता है, लेकिन दुनिया के लिए, निश्चित रूप से, एक अच्छा कप्तान वह होता है जिसने बड़ी प्रतियोगिताएं जीती हैं। " बट ने कहा, "विराट कोहली ने कोई आईसीसी खिताब नहीं जीता है और न ही उन्होंने आईपीएल जीता है। वह एक शीर्ष श्रेणी के क्रिकेटर हैं, उनकी बॉडी लैंग्वेज बेहतरीन है और वह आक्रामक हैं। उनका ऊर्जा स्तर एक अलग स्तर पर है, और यह स्पष्ट है कि वह हर बार बीच में कदम रखते ही अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। लेकिन कप्तानों को सूक्ष्म होना चाहिए और उग्र नहीं होना चाहिए।"

जीत भी जाते तो भी नहीं होती प्रशंसा
बट ने कहा, "हम डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान सुनते रहे कि यह आग (विराट कोहली) और बर्फ (केन विलियमसन) के बीच की लड़ाई है। खिताब जीतने वाले अधिकांश शीर्ष-श्रेणी के कप्तान संकट के क्षणों में शांत या हाव-भाव से रहित थे। विराट कोहली इशारों से भरे इंसान हैं। अगर वह जीत जाते, तो उनकी कभी प्रशंसा नहीं होती।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
