कोहली के बढ़ते कद से परेशान धोनी आज लेंगे वन-डे से भी संन्यास
मुंबई। आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान अचानक से भारतीय टीम के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। इस संन्यास की असली वजह आज तक लोगों को पता नहीं है तो वहीं विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद व्यथित धोनी ने अब क्रिकेट के सारे फार्मेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है।
कहा जा रहा है कि लगातार हो रही आलोचनाओं और टीम में विराट कोहली के बढ़ते कद की वजह से धोनी काफी दुखी हैं और इसलिए वो क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं, जिसका औपचारिक ऐलान वो मुंबई में आज एक प्रेस-वार्ता में करेंगे, लेकिन आज धोनी अपने संन्यास की वजह भी बतायेंगे।
धोनी के यूं संन्यास लेने की खबर से उनके चाहनेवालों को एक बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि अभी हाल ही में जब विश्वकप के दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या वो अब संन्यास लेने की सोच रहे हैं तो उन्होंने कहा था कि वो इतने बूढ़े नहीं हुए हैं और वो साल 2019 का भी विश्वकप खेलना चाहेंगे। लेकिन बीसीसीआई की ओर से उन्हें इग्नोर और विराट कोहली को तवज्जो देने की वजह से उनकी कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है और वो कोहली की कप्तानी में खेलना नहीं चाहते हैं इसलिए वो अब संन्यास लेने जा रहे हैं।
तो रोहित शर्मा के सैकड़े के पीछे पाकिस्तान का हाथ है !
डिस्क्लेमर: यह पूरी तरह से मनगढ़ंत खबर (फेक न्यूज) है, जिसे 1 अप्रैल के मौके पर सिर्फ मनोरंजन के लिए लिखा और पेश किया गया है। इस खबर का वास्तविकता से कोई लेनादेना नहीं है। इससे किसी की भावना को चोट पहुंची हो तो वनइंडिया तह-ए-दिल से माफी मांगता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
