Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वार्नर-डिकॉक विवादः स्मिथ ने कहा, वार्नर की पत्नी पर कमेंट कर रहे थे डि कॉक

डरबन। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मिशेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट 118 रनों से जीत लिया। लेकिन ये मैच कंगारुओं की जीत के अलग किसी और वजह से सुर्खियों में आ गया। दरअसल, इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने इस खेल को एक बार फिर शर्मसार किया है।

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान डेविड वार्नर और दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर डि कॉक के बीच झगड़े का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक के बाद हाथापाई की नौबत दिख रही है। जबकि साथ मौजूद अन्य खिलाड़ी बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस पूरे मामले की जांच कर रहा है लेकिन मैच जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने झगड़े की असली वजह बताई है। स्मिथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि डिकॉक ने वार्नर से पर्सनल स्लेजिंग की थी।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक पर डेविड वार्नर के साथ जुबानी जंग में "काफी व्यक्तिगत" होने का आरोप लगाया है। बता दें कि वैसे तो ये सीरीज गेंद और बल्ले से क्रिकेट में सुर्खियां बटोरने वाली थी लेकिन अब इसमें जुबानी जंग का तड़का लग गया है। खबरों की मानें तो डि कॉक ने वार्नर की पत्नी कैंडिस को लेकर उन पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद वार्नर भड़क गए।

स्मिथ ने भी इस बात को स्वीकारते हुए कहा है कि "उस अंतराल के दौरान जो भी कहा और किया गया था वह दोनों पक्षों द्वारा खेदजनक था। हालांकि ये बात जाहिर है कि क्विंटन ने काफी व्यक्तिगत और वार्नर की भावनात्मक प्रतिक्रिया को उकसाया था।" स्मिथ ने आगे कहा कि "मुझे लगता है कि ये चीजें दोनों तरफ से नहीं होनी चाहिए थी। मैदान पर पर्सनल होने पर नहीं है लेकिन यह मेरी राय में रेखा को पार कर रहा था।"

वायरल हो रही फुटेज रविवार को चायकाल के दौरान की बताई जा रही है। सामने आए वीडियो फुटेज में स्टेडियम की सीढ़ियों पर दोनों खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक होती दिख रही है। घटना ड्रेसिंग रूम के पास हुई। इसमें ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान डेविड वार्नर कुछ ज्यादा ही गुस्से में दिख रहे हैं। जिस पर बीच-बचाव करते हुए साथी खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा तथा एक अन्य खिलाड़ी वार्नर को मौके से ड्रेसिंग रूम के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

Story first published: Monday, March 5, 2018, 17:21 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+