Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महिला विश्व कप: जब झूलन गोस्वामी ने अंग्रेजों को झूला डाला

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मैच के दौरान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड की टीम एक समय 3 विकेट खोकर 146 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी। इंग्लैंड की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती दिख रही थी तभी भारतीय कप्तान मिताली राज ने झूलन गोस्वामी को गेंद थमा दी।

महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली झूलन गोस्वामी ने कप्तान के भरोसे को सही साबित करते हुए दूसरे स्पेल में शानदार प्रदर्शन किया। झूलन ने इंग्लैंड के एक के बाद एक तीन विकेट झटके। झूलन ने जब अपना स्पेल खत्म किया तब इंग्लैंड का स्कोर 164/6 था।

झूलन ने सबसे पहले टेलर को आउट किया। झूलन की गेंद को लेग साइड में फ्लिक करने के चक्कर में टेलर विकेटकीपर सुषमा वर्मा को कैच दे बैंठी। झूलन ने अगला विकेट विल्सन का लिया। विल्सन, झूलन की यार्कर पर बोल्ड हो गईं। और फिर 37वें ओवर में झूलन ने स्काइवर को पवेलियन भेजा।

झूलन के इस खतरनाक स्पेल ने सभी को प्रभावित किया। वीरेंद्र सहवाग ने झूलन के लिए अपने खास अंदाज में ट्विट करते हुए कहा, 'झूलन ने झूला डाला। भारतीय टीम ने शानदार वापसी की।'

बता दें कि इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड की टीम झूलन गोस्वामी की शानदार गेंदबाजी के चलते महज 228 रनों के स्कोर पर सिमट गई। सोशल मीडिया पर हर कोई झूलन की गेंदबाजी की तारीफ कर रहा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+