For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बताैर विकेटकीपर इस खास लिस्ट में शामिल हुए क्विंटन डी कॉक, संगकारा को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान क्विंटन डी काॅक ने भारत के खिलाफ हुए आखिरी टी20 मैच के दाैरान खास रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। डी काॅक ने ना सिर्फ 52 गेंदों में नाबाद 79 रनों की पारी खेली, बल्कि अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपने 1 हजार रन भी पूरे कर लिए। इसी के साथ यह अफ्रीकी कप्तान बताैर विकेटकीपर सबसे तेज 1 हजारी बनने के मामले में मोहम्मद शहजाद के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा है। संगकारा ने 38 पारियों में यह आंकड़ा छू हुआ है। जबकि इंग्लैंड के विकेटकीपर बटलर 42 पारियों में टी20 क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर पाए थे। वहीं बताैर विकेटकीपर सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने का रिकाॅर्ड न्‍यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम है जिन्होंने 31 पारियों में एक हजार रन बनाए थे जबकि डी कॉक 37 पारियों में ऐसा कर मोहम्‍मद शहजाद के साथ संयुक्‍त रूप से दूसरे स्‍थान पर हैं।

इस टी20 सीरीज के साथ क्‍विंटन डी कॉक को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में कप्‍तानी सौंपी थी। डी कॉक ने इस जिम्‍मेदारी को बेहद अच्‍छे से निभाया। उन्होंने बतौर कप्‍तान अपने पहले दोनों मैचों में अर्धशतक जड़ा। ऐसा करने वाले वो तीसरे कप्‍तान हैं। आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने पहली बार यह कारनामा किया था। कनॉडा के नवनीत सिंह भी पहले ऐसा कर चुके हैं।

बता दें कि धवन के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज अच्छी पारी खेलने में नाकाम रहा। भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन टीम 9 विकेट खोकर 135 रनों का लक्ष्य ही दे सकी। जवाब में साउथ अफ्रीका ने कप्तान क्विंटन डी काॅक की नाबाद 79 रनों की पारी की मदद से 9 विकेट रहते जीत हासिल कर सीरीज 1-1 पर ड्रा की। पहला मैच धर्मशाला में होना था जो बारिश की भेंट चढ़ा था, जबकि दूसरा भारत ने मोहाली में जीता था।

Story first published: Monday, September 23, 2019, 7:34 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+