For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वॉर्मअप मैच में आर अश्विन, उमेश यादव के सामने ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर ने डाले हथियार

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी कमर कस रही है। वार्मअप मैच में टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कंगारुओं की राह को मुश्किल करके आगामी सीरीज से पहले टीम इंडिया के तेवर के संकेत दे दिए हैं। जिस तरह से वॉर्मअप मैच में चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है, उससे साफ है कि आगामी टेस्ट सीरीज काफी दिलचस्प होने वाली है। प्रैक्टिस मैच में चेतेश्वर पुजारा ने अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कंगारू गेंदबाजों और फील्डर को खूब छकाया।

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्या रहाणे की बल्लेबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी फीकी नजर आई। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर तकरीबन 63 ओवर बल्लेबाजी की। मैच में पुजारा ने 140 गेंद खेलकर 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि अजिंक्या रहाणे ने 242 गेंदों का सामना करते हुए 117 रनों की शतकीय पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाजों ने मैदान पर जबरदस्त धैर्य का परिचय देते हुए आगामी टेस्ट सीरीज की झलकी ऑस्ट्रेलिया के सामने पेश की। दोनों ही बल्लेबाज मैदान पर बेहद सहज नजर आए।

हालांकि टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल बिना खाता खोले ही पवेलियन में लौट गए। जबकि हनुमा विहारी सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। रिद्धिमान साहा भी मैच में खाता नहीं खोल सके। ऐसे में टीम के अन्य बल्लेबाजों को अपना दमखम दिखाना होगा। टीम की गेंदबाजी की बात करें तो उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, रविचंद्र अश्विन ने काफी किफायती गेंदबाजी की। जबकि अश्विन और यादव ने मिलकर 5 विकेट अपने नाम किए।

मैच में उमेश यादव ने 15 ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि अश्विन ने 14 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट झटके। कुलदीप यादव की बात करें तो उन्होंने 10 ओवर में 23 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा। जबकि दूसरी टेस्ट 26 दिसंबर, 7 जनवरी को तीसरा टेस्ट मैच, चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा।

Story first published: Monday, December 7, 2020, 17:27 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+