Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अश्विन ने पूछा क्या मुस्तफिजुर रहमान को किडनैप कर लिया जाए

मीरपुर। बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ने वाले मुस्तफिजुर रहमान आज फिर आखिरी मैच में टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। वहीं मुस्तफिजुर के सवाल पर आर अश्विन ने कुछ ऐसा जवाब दिया जिसे आप सुनकर सोच में पड़ जायेंगे।

दरअसल आखिर वनडे से पहले जब पत्रकारों ने अश्विन से पूछा कि टीम मुस्तफिजुर से कैसे पार पायेगी तो उन्होंने कहा क्या करें किडनैप कर लें। उन्होंने कहा कि ऐसा तो हम कुछ कर नहीं सकते हैं उन्होंने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट है और सभी यहां मेहनत कर रहे हैं और मुस्तफिजुर का उसकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए सम्मान किया जाना चाहिए।

अश्विन ने कहा कि मुस्तफिजुर बेहतरीन कटर गेंद डालता है जिसके चलते उसे काफी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि हमारे बल्लेबाजों को उसे परखने की जरूरत है और बेहतर खेल दिखाना होगा।

गौरतलब है कि मुस्तफिजुर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले ही 2 वनडे मैचों में 11 विकेट लेकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। ऐसे में देखने की बात यह है कि पहले ही सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया क्या अपनी रही सही साख बचाने में कामयाब होती है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+